रायपुर के सरोना स्थित आईडीजेड में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मल्टी टास्किंग स्टॉफ हवलदार (सीबीआईसी, सीबीएन) की परीक्षा में एक मुन्नाभाई पकड़ा गया। उसने परीक्षा पास करवाने का दो लाख रुपये में सौदा किया था। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को अनुमान है कि इस गैंग में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।
पुलिस के अनुसार परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के बाहर था और मुन्नाभाई परीक्षा दे रहा था। परीक्षा केंद्राध्यक्ष की शिकायत पर परीक्षार्थी और मुन्ना भाई दोनों के खिलाफ डीडी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
टीआई डीडीनगर कुमार गौरव साहू ने बताया कि मूल परीक्षार्थी सोनवीर सिंह झारखंड का था और उसकी जगह परीक्षा देने वाला अश्वनी कुमार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। परीक्षा केंद्राध्यक्ष सागर शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार केंद्र में 293 छात्र परीक्षा दे रहे थे।
पुलिस वैरिफिकेशन के दौरान परीक्षित यादव एवं पर्यवेक्षक के द्वारा चेक करने पर पाया गया कि सोनवीर सिंह की जगह अश्वनीकुमार द्वारा एक्जाम दिया जा रहा है। सोनवीर का प्रवेश पत्र तथा आधार कार्ड अश्वनी द्वारा पेश किया गया। इसमें फोटो तथा हस्ताक्षर भिन्न-भिन्न पाए जाने पर पूछताछ की गई। इसमें अश्वनी ने अपराध लिखित में स्वीकार कर लिया। सोनवीर भी एक्जाम सेंटर से बाहर होने से उसे भी पकड़ लिया गया। उससे पूछताछ की गई तो उसने भी अपराध करना कबूल किया।
दिल्ली में कोचिंग के बाहर मिला था अश्वनी
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि मुन्ना भाई अश्विनी की मुलाकात सोनवीर से दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बाहर हुई थी जिसके बाद दोनों में तय हुआ। जिसके हिसाब से सोमवीर की जगह अश्वनी परीक्षा देने पहुंचा था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By User 6 /
February 10, 2026 /
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...