Google Analytics Meta Pixel क्या आप जानते हैं ? मंदिर में नंदी और मूषक के कान में क्यों कहते हैं मनोकामना - Ekhabri.com

क्या आप जानते हैं ? मंदिर में नंदी और मूषक के कान में क्यों कहते हैं मनोकामना

नंदी को भगवान शिव का प्रमुख भक्त माना जाता है। इनकी स्थापना प्रत्येक शिव मंदिर में भगवान शिव के सामने की जाती है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव के वाहन नंदी हैं और वो भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय हैं। जहां तक नंदी के कान में मनोकामनाएं बोलने की बात की जाए तो ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव अधिकतर तपस्या में रहते हैं और वो संपूर्ण जगत के संचालन में आंखें मूंदे बैठे रहते हैं। वहीं नंदी को चेतना का प्रतीक माने जाते हैं, जो खुली आंखों और खुले कानों से छिपी हुई बातों को शिव जी के सामने व्यक्त करते हैं।

भगवान शिव की तपस्या में कभी भी विघ्न नहीं डालना चाहिए इसलिए नंदी के माध्यम से हम अपना कोई भी संदेश भगवान शिव तक पहुंचाते हैं। चूंकि नंदी तपस्थल के बाहर चैतन्य अवस्था में स्थित रहते हैं, इसलिए जो भी भक्त भगवान शिव के पास अपनी समस्या लेकर आते हैं, नंदी उनकी वहीं कामनाएं सुन लेते हैं और शिव जी तक पहुंचा देते हैं।

नंदी को माना जाता है सबसे बड़ा संदेशवाहक
शिव भक्तों की मानें तो नंदी ही एक ऐसा माध्यम हैं जो कभी किसी के साथ भेद भाव नहीं करते हैं और साफ़ शब्दों में संदेश शिव जी तक पहुंचाते हैं। यही वजह है कि उन्हें भगवान का संदेश वाहक भी कहा जाता है। नंदी शिवजी के प्रमुख गण हैं, इसलिए भगवान शिव भी उनकी बात मान लेते हैं।

क्या है पौराणिक कथा
एक पौराणिक कथा के अनुसार एक बार भगवान शिव माता पार्वती के साथ ध्यान कर रहे थे और नंदी जी ने फैसला किया कि वह भी उनके साथ ध्यान में लीन होंगे। उस समय वह तपस्या में भगवान शिव के सामने बैठ गए और इसी वजह से नंदी की मूर्ति हमेशा भगवान शिव के सामने रहती है। एक समय जालंधर राक्षस से बचने के लिए सभी भक्त जन शिव जी के पास गए। वो तपस्या में लीन थे और गणपति भी संदेश भगवान शिव तक पहुंचाने में असमर्थ थे।

Read Also  सुप्रभात: व्यर्थ की चिंता ना करिए

उस समय गणपति ने भी संदेश नंदी के माध्यम से ही शिव जी तक पहुंचाया। तभी से ये मान्यता है कि यदि हम अपनी कोई भी मनोकामना नंदी के माध्यम से भगवान शिव तक पहुंचाते हैं तो वह अवश्य पूरी होती है। वहीं यदि भगवान शिव के साथ नंदी बैल की पूजा नहीं की जाती है तो भगवान शिव की पूजा अधूरी रहती है।

dailynews 1629275279
dailynews 1629275279

मूषक भी है गणपति का संदेशवाहक
भगवान गणेश अपनी बुद्धि और ज्ञान के लिए जाने जाते हैं। उन्हें सभी देवताओं से ऊपर पूजा जाता है और वह हमारे जीवन में सभी भाग्य और आशीर्वाद लाते हैं। इसी वजह से हिंदू धर्म में भगवान गणेश का विशेष स्थान है।

परंपरागत रूप से, हर शुभ अवसर की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा के साथ ही होती है। गणेश शब्द ब्रह्मा का रूप है और इसलिए ओंकार का प्रतीक माना है। इस प्रकार, किसी अन्य देवता का इतना महत्व नहीं है जितना गणेश जी का है। वहीं यदि हम गणपति के मूषक की बात करें तो मूषक राज को उनकी सवारी माना जाता है। गणपति को मूषक के बिना अधूरा माना जाता है।

मूषक के कान में क्यों कही जाती हैं मनोकामनाएं
भगवान गणेश हमेशा मूषक की सवारी करते हैं। लेकिन भगवान गणेश ने अपने वाहन के लिए छोटे जानवर को ही क्यों चुना ये एक बड़ा सवाल है। दरअसल इसके पीछे की भी एक कहानी है जिसकी वजह से मूषक उनका वाहन बना।

मूषक को भी अत्यंत चैतन्य जानवर माना जाता है और वह किसी भी घटना से पहले ही सतर्क रहता है। इसी वजह से यदि हमें कोई भी मनोकामना भगवान गणेश तक पहुंचानी होती है तो मूषक से कान में कही जाती है। इसी वजह से कई बड़े मंदिरों में मूषक की बड़ी मूर्ति गणपति की मूर्ति के बाहर ही लगाई जाती है।

Read Also  आज देवशयनी एकादशी, जानिए महत्व

इन्हीं कारणों की वजह से ऐसा माना जाता है कि मूषक और नंदी के कान में यदि हम कोई भी मनोकामना बोलते हैं तो वो अवश्य ही पूर्ण हो जाती है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...

बस्तर में भूकंप के झटके…जगदलपुर में लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...