Google Analytics Meta Pixel Ekhabri आज का राशिफल - Ekhabri.com

Ekhabri आज का राशिफल



मेष राशि : आज पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान आपको मिल सकता है,लेकिन यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो,तो उसमें आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा,नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। काम की व्यस्तता के कारण परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे,जिसके कारण वह आपसे नाराज रहेंगे। आप अपने से ज्यादा दूसरों के कार्यों को करने के लिए उत्साहित रहेंगे,जिसके कारण आपके कुछ कार्य लंबे समय के लिए लटक सकते हैं।



वृष राशि : आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। आपको धन के मामले में कोई एक प्लान बना कर चलना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा और आप अपने साथी को कहीं डेट पर भी लेकर जा सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे,जिसमें माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लटका हुआ था,तो आज वह भी सुधर सकता है।



मिथुन राशि : आज का दिन अविवाहित जातकों के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव लेकर आ सकता है। यदि व्यवसाय में आप किसी निवेश को करेंगे,तो उसके लिए दिन अनुकूल रहेगा। आपको किसी दोस्त की मदद करके अच्छा महसूस होगा। परिवार में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी और परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। माता जी द्वारा आपको कोई कार्य सौंपा जा सकता है,जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन से मन हट सकता है,इसलिए उन्हें दोस्तों के साथ कम समय व्यतीत करना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। मौसम के बदलाव के कारण आपको कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती हैं,लेकिन कार्यक्षेत्र में आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपको वरिष्ठ अधिकारियों से बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। संतान द्वारा आपको कोई प्रसन्नता दायक समाचार सुनने को मिल सकता है,लेकिन विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को कोई डील बहुत सोच समझकर फाइनल करनी होगी। घर से बाहर नौकरी में लोगों को अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है।

सिंह राशि : आज यदि आप किसी वाहन अथवा संपत्ति को खरीदने की योजना बना रहे थे,तो वह सफल रहेगी। परिवार में भाई-बहनों से कोई विरोध चल रहा था,तो वह समाप्त होगा और एक दूसरे की मदद करते नजर आएंगे,लेकिन यदि आपके पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट है,तो उसमें लापरवाही बरती तो वह बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। जो लोग प्रेम जीवनजी रहे हैं उन्हे अपने साथी की बातों में आकर निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो उनका धन फंस सकता है।



कन्या राशि : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों को सावधानी से चलना होगा। समाज में आपके व्यक्तित्व और आपके कार्यों से पहचाना जाएगा। जीवनसाथी के लिए आप किसी नए व्यवसाय को कराने की भी योजना बना सकते हैं। आपको लोगों की व्यर्थ की बात की ओर ध्यान लगाने से अच्छा है कि आप अपने काम की ओर ध्यान लगाएं। घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है,तो आप उसे योग व व्यायाम से दूर करने में सफल रहेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आज आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी।

तुला राशि : आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और अपने साथ-साथ दूसरों के कामों को भी करने के लिए उत्साहित रहेंगे,जिसके कारण आपका कोई काम बिगड़ सकता है,इसलिए आपको शीघ्रता व भावुकता में किसी निर्णय को लेने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकता है। कोई परिचित आपकी किसी पारिवारिक समस्या को हल करने में सहायता कर सकता है। में आपको कड़ी करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

वृश्चिक राशि : आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए व्यस्तता भरा रहेगा। व्यवसाय में निर्णय लेने से पहले आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो आप गलत जगह अपने धन का निवेश कर सकते हैं। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं,उन्हें उसमें आज तालमेल बनाए रखना होगा,नहीं तो साथी से कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपका कोई कानूनी कार्य आपका सिर दर्द बनेगा,जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा।


धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी कुछ पिछली गलतियों से सीख लेकर भविष्य की कुछ बेहतर योजनाओं को बनाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का अत्यधिक बोझ होने के कारण आपको थकान,बुखार आदि हो सकता है। जीवनसाथी व परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलता दिख रहा है। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं,उनके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा,इसलिए दिल खोलकर निवेश करें। जो लोग विदेशों जाकर पढ़ाई चाहते हैं,उनको वह मौका मिल सकता है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है,लेकिन कुछ स्वास्थ्य समस्याएं लगी रहेगी,जिनके कारण आपका कार्य करने में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से अपने संबंध बेहतर रखने का प्रयास करना होगा,नहीं तो वे उनकी तरक्की में बाधा बन सकते हैं। आपको अपनी रुचि के अनुकूल कार्य करना बेहतर रहेगा। आपको व्यवसाय में रुका हुआ धन प्राप्त होगा,लेकिन कुछ ऐसा खर्चा त्र.सकता है,जिसमें आपको अपने संसाधन को भी खर्च करना पड़ेगा।

कुंभ राशि : आज का दिन प्रेम जीवनजी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि वह अपने साथी के साथ विवाह बंधन में बन सकते हैं। व्यापार में आप कुछ नई योजनाओं को लागू करेंगे,जिनका आप लाभ उठाएंगे,लेकिन जो लोग साझेदारी में व्यवसाय को कर रहे हैं,उन्हें पार्टनर की बातों पर भरोसा करके निवेश करने से बचना होगा। आपके आस पड़ोस में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो,तो उसमें चुप रहना ही बेहतर रहेगा,नहीं तो वह मुद्दा कानूनी हो सकता है।

मीन राशि : आज आपके परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। परिवार में चल रही कलह समाप्त होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई अच्छा पदभार मिलता दिख रहा है व उनके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ भी आ सकता है। आपको किसी निवेश संबंधी कार्य में भी सफलता मिलती दिख रही है,लेकिन उसमें आपको सावधान रहना होगा व आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद में मुलाकात कर सकता है,जिसमें आपको पुराने विवाद को नहीं उठाना है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...