Google Analytics Meta Pixel शर्मनाक हार:  टेस्ट फाइनल हारने के बाद यह कहा विराट कोहली ने - Ekhabri.com

शर्मनाक हार:  टेस्ट फाइनल हारने के बाद यह कहा विराट कोहली ने

साउथम्पटन। साउथम्पटन में खेले गए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया। इस हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली काफी निराश दिखे। उन्होंने कहा कि परफॉर्म करने के लिए टीम में सही मानसिकता वाले लोगों को लाने की जरुरत है। विराट के मुताबिक टेस्ट क्रिकेट का सेट-अप सफेद बॉल की तरह होना चाहिए जहां पर ऐसे कई खिलाड़ी हों जो उच्च स्तर पर जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हों। इस दौरान विराट ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध फाइनल खेलने वाली टीम इंडिया के किसी भी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, कुछ खिलाडिय़ों ने रन बनाने के लिए सही इरादा नहीं दिखाया, जिसके चलते बल्लेबाजी पर अधिक दबाव पड़ा। टेस्ट क्रिकेट के विशेषज्ञ माने जाने वाले चेतेश्वर पुजारा इस मैच में संघर्ष करते रहे। उन्होंने पहली पारी में 54 गेंदों पर 8 रन और दूसरी इनिंग्स में 80 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट ने कहा, हम अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक चीजों के बारे में मूल्यांकन करना और बातचीत करना जारी रखेंगे। हम ऐसे पैटर्न को फॉलो नहीं करेंगे जिससे हमें नुकसान हो। विराट ने आगे कहा कि हम एक या दो साल तक इंतजार नहीं करेंगे और आगे की योजना तैयार करनी होगी, अगर आप हमारी वनडे और टी-20 टीम देखें तो उसमें काफी गहराई है जिसमें खिलाड़ी आत्मविश्वास से लबरेज हैं, टेस्ट क्रिकेट में भी ऐसा करने की जरूरत है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...