Google Analytics Meta Pixel शराब पकड़ने पर आबकारी अफसरों को मिल रही धमकी - Ekhabri.com

शराब पकड़ने पर आबकारी अफसरों को मिल रही धमकी

बेमेतरा। जिले के आबकारी विभाग की टीम ने नवागढ़ ब्लॉक के थाना नांदघाट क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम संबलपुर के एक रहवासी मकान में छापा मारकर मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की 25 पेटी से अधिक देशी विदेशी शराब को जब्त किया है। आबकारी विभाग की टीम ने उक्त मकान का ताला तोड़कर शराब को बरामद किया। टीम की आने की खबर आरोपी को लग चुकी थी। मौके से आरोपी ताला लगाकर फरार हो गया था। आबकारी विभाग ने आरोपी युवक रामप्रकाश उर्फ लल्ला बघेल के विरूद्ध गैर जमानती आबकारी एक्ट की धारा 34 (2), 36, 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक जलेश सिंह व प्रकाश देशमुख ने बताया कि जिले में अवैध रूप से खप रही शराब के विरूद्ध उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में ग्राम के एक रहवासी मकान में छापामार कार्यवाही की गई। आबकारी टीम के पहुंंचने की भनक लगने के चलते ताला लगाकर आरोपी रामप्रकाश पिता स्व. गोपाल बघेल फरार हो गया था। ग्राम सरपंच व कोटवार की मौजूदगी में विधिवत पंचनामा बनाकर विभाग के द्वारा घर का ताला तोड़ा गया। जहां से 25 पेटी 20 नग शराब को बरामद किया गया। जिनमें मध्यप्रदेश निर्मित विदेशी मदिरा 820 पौव्वा, 16 पेटी 20 नग तथा 9 पेटी देशी मदिरा प्लेन 432 नग कुल 1252 नग कीमत ढेड़ लाख रुपए की शराब को उक्त रहवासी घर से जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की गैरजमानती धारा कायम कर विवेचना में लिया गया और फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है। रेड की कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी मदन लाल ठाकुर, वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक प्रकाश कुमार देशमुख के साथ आबकारी आर. इम्तियाज खान एवं वाहन चालक नवीन साहू शामिल रहे।
रेड कार्यवाही के दौरान टीम के सदस्यों को मिल रही धमकी
जिले में मध्यप्रदेश की शराब को भारी मात्रा में खपाई जा रही है, जिससे छत्तीसगढ़ के राजस्व में नुकसान हो रहा है। जिसे लेकर आबकारी विभाग अवैध रूप से मध्यप्रदेश की बेच रहे शराब के विरुद्ध कार्यवाही कर रहा है, परन्तु सूत्रों के अनुसार इस दौरान शराब के धंधे से जुड़े रसूकदार लोगों द्वारा आबकारी विभाग के अधिकारियों को दूरस्थ अंचल में तबादला कराने की लगातार धमकी दी जा रही है। छापामार कार्रवाई के दौरान कई ऐसे लोगों द्वारा फोन में शराब और आरोपी को छोड़ने की धमकी दे रहे हैं न छोड़ने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहने की बाते कह रहे हंै। विभाग के एक आला अधिकारी ने इस बात की पीड़ा अपने उच्च अधिकारियों को भी व्यक्त की है। यहां तक के उच्च अधिकारी ने यह भी बताया कि कई क्षेत्रों में अवैध शराब के कोचिए महिलाओं को आगे कर कार्यवाही में बाधा पहुंचाते है और झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी भी इस दौरान उन्हें मिलती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...