Google Analytics Meta Pixel पटाखा फैक्ट्री में धमाका मामला: कारखाने के मालिक 3 आरोपी गिरफ्तार - Ekhabri.com

पटाखा फैक्ट्री में धमाका मामला: कारखाने के मालिक 3 आरोपी गिरफ्तार

हरदा-मध्यप्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्टरी में हुए ब्लास्ट  ने जिले को ही नहीं पूरे प्रदेश को दहलाकर रख दिया है। विस्फोट में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि घायलों की आंकड़ा 217 पहुंच गया है। उधर, पुलिस ने फैक्टरी मालिक सोमेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल और रफीक खान को गिरफ्तार कर लिया है। विस्फोट के बाद तीनों भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस न उन्हें सारंगपुर में पकड़ लिया। शुरुआती जांच और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फैक्टरी विस्फोट का यह कोई पहला मामला नहीं है। 2015 में पहली बार फैक्टरी में विस्फोट हुआ था। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 2017 और 2022 में भी यहां 10-12 लोगों की मौत हुई थी। यानी, सात साल में करीब 12-14 लोगों की मौत हो चुकी है, इसके बाद भी प्रशासन ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया। सूत्रों के अनुसार फैक्टरी मालिक राजेश अग्रवाल और उसका भाई सोमेश अग्रवाल 2009 तक पटाखे की छोटी सी दुकान चलाते थे। इसके बाद इन्होंने पटाखे बनाने शुरू किए और फिर एक-एक कर पांच फैक्टरियां खड़ी कर दीं। बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में फैक्टरी चल रही थी, उसमें ग्राउंड के अलावा दो फ्लोर थे। 2023 में यहां जीएसटी ने छापेमारी की थी। वहीं, इससे पहले फैक्टरी को सील भी किया गया था।

पटाखा फैक्टरी में बच्चे भी करते थे काम
सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि जिस फैक्टरी में विस्फोट हुआ है उसमें नाबालिग बच्चे भी काम करते थे। विस्फोट में घायल हुए मजदूरों ने बताया कि जिस समय धमाका हुआ उस दौरान भी फैक्टरी में 20-25 बच्चे काम कर रहे थे। इनमें से ज्यादातर बच्चे अपनी मां के साथ उनकी मदद करने के लिए आते थे।

गंभीर घायल इंदौर-भोपाल रेफर
विस्फोट में घायल हुए 217 लोगों में से 51 फैक्टरी के मजदूर हैं। गंभीर रूप से घायल 50 से अधिक लोगों को  भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम रेफर किया गया। वहीं, अन्य घायल अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। मामूली चोट लगने वाले लोगों अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *