Google Analytics Meta Pixel फादर्स डे खास खबर Exclusive: पिता के सिर का ताज है बेटी - Ekhabri.com

फादर्स डे खास खबर Exclusive: पिता के सिर का ताज है बेटी

महिमा पाठक । बेटियां पिता के सिर का ताज होती हैं। यह बातें तो हमने कई दफा सुनी है लेकिन इसको अब प्रमाणित होता भी देख रहे हैं। पूरे कायनात की खुशी अपने पापा को देने वाली कायनात हमर शरीफ ने कम उम्र में इस बात को साबित कर दिया है। कायनात मात्र 10 साल की है और छत्तीसगढ़ की यह बेटी नेशनल शूटिंग चैंपियन में खेलने के लिए अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। इनकी सफलता के प्रेरणादायक कोई और नहीं बल्कि इनके खुद के पापा हैं। फादर्स डे पर आइए जानते हैं कायनात की 6 महीने की कड़ी मेहनत की वो कहानी जो प्रैक्टिस हॉल से अब नेशनल रेंज तक जा पहुंची है।

निशाना साधने वाली कायनात का सपना है कि वह एक नेशनल लेवल की शूटिंग चैंपियनशिप बने



कायनात को शूटिंग का शौक है यह उन्हें विरासत के रूप में अपने पापा से मिला है। बचपन से ही कुछ अलग करने की ख्वाहिश रखने वाली यह बच्ची आज ऊंची ऊंचाइयों को छूने का ख्वाब देख रही है। हाथो में भरी बंदूक थामे निशाना साधने वाली कायनात का सपना है कि वह एक नेशनल लेवल की शूटिंग चैंपियनशिप जीते और वहा तिरंगा लहरा कर देश का नाम रोशन करें। कायनात के पिता का नाम मोहम्मद जमीरउद्दीन शरीफ है। शूटिंग के शौकीन मोहम्मद को यह कभी नहीं पता था कि उनका शौक कब उनकी बेटी का जुनून बनकर सामने आएगा। उन्होंने एक दिन अपनी बेटी से पूछा की वह क्या बनना चाहती हैं। तब कायनात ने शूटर बनने की इच्छा जाहिर की। कायनात बताती हैं कि उन्होंने बचपन से ही अपने पापा को रायफल पकड़े हुए देखा। महज 6 महीने पहले कायनात ने लक्ष्य शूटिंग अकैडमी में कोचिंग शुरू की। वहां पर प्रैक्टिस के दौरान उसे और उसके परिवार वालों को यह समझ आया कि वह इस फील्ड में महारत हासिल कर सकती है। बस उसी समय से शुरू हो गया निशानेबाजी बाजी का वह अध्याय जो अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। कायनात 6 महीने की प्रैक्टिस के अंदर ही स्टेट लेवल और प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं और अब जल्दी ही वह नेशनल खेलने वाली हैं। कायनात की यह प्रतिभा के मुरीद उनके कोच और शूटिंग के कई चैंपियन भी हैं, जिन्हें उम्मीद है कि एक दिन यह खिलाड़ी इडिया स्कॉट के लिए सलेक्ट होगी।

पापा को भी था बचपन से शौक

कायनात के पिता मोहम्मद जमील उद्दीन को बचपन से शूटिंग का शौक था। यह शौक उन्हें अपने पिताजी और बड़े पापा को देख कर मिला था। वह अपने शौक को पूरा करने आर्मी में जाना चाहते थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। एनसीसी स्टूडेंट होने के नाते उन्होंने भी कई लेवल की शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। वह कहते हैं कि अपना शौक पूरा करने के लिए उन्होंने बेटी के इस जुनून को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है।

हर दिन ले जाते हैं प्रेक्टिस के लिए

मोहम्मद बताते हैं कि हर दिन अपनी बेटी के साथ लक्ष्य एकेडमी जाकर शूटिंग की तालीम लेने में उसकी मदद करते हैं। इस दौरान मोहम्मद बेटी की रास्ता देखते 3 घंटे वहीं वक्त बिताते हैं। वह कहते हैं कि अगर बच्ची में काबिलियत है तो उसे उसे लक्ष्य तक पहुंचाने का जिम्मा मेरा है। अपनी बेटी की ख्वाहिश को पूरी करने के लिए उन्होंने कुछ समय पहले ही तीन लाख की कीमती रायफल उसके लिए खरीदी है जिसके जरिए अब प्रैक्टिस कर कायनात नेशनल खेलने के लिए तैयारी कर रही हैं। कायनात के शौक को पूरा करने के लिए काफी खर्च करना पड़ता है।

मोहम्मद बताते हैं कि राइफल की कीमत भी आसमान छूती है इसके अलावा शूटिंग के दौरान पहनने वाला किट ही करीब 30 हजार का आता है। इतना ही नही हवा को चीरने वाली गोलियां जो दिखती तो बहुत छोटी है लेकिन कीमत बहुत होती है। खर्च की बात करें तो शूटिंग की प्रैक्टिस में हर माह 20 का खर्च आता है जिसे मोहम्मद और उनकी पत्नी साजिदा हंसते-हंसते अपनी बेटी के लिए खर्च करने को तैयार हैं। वह कहते हैं कि बेटियां बेटों से कम नहीं होती और यही बात को साबित करना चाहते हैं।अब तक जितने भी खेल खेलने कायनात बाहर गई है उसके साथ उसके पेरेंट्स ढाल बनकर साथ जाते हैं और उसका उत्साह वर्धन करते हैं। मोहम्मद की माने तो पिता एक अच्छा गार्जियन के साथ-साथ अपने बच्चों का एक अच्छा दोस्त भी होना चाहिए जिससे बच्चे अपनी हर मन की बात शेयर कर सकें और अपने सपने को पूरा करने के लिए आगे बढ़ सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *