Google Analytics Meta Pixel तालिबान के आने पर पहने हुए कपड़ों में ही भागे गनी - Ekhabri.com

तालिबान के आने पर पहने हुए कपड़ों में ही भागे गनी

अफगानिस्तान के अपदस्थ राष्ट्रपति अशरफ गनी तालिबान के अधिग्रहण के लिए तैयार नहीं थे। जब तालिबान के आने की सूचना मिली तो केवल अपने पहने हुए कपड़ों के साथ बिना जूता पहने ही भाग निकले। हालांकि रूस ने दावा किया गया था कि गनी चार कारों और हेलीकाप्टर में पैसा भरकर देश छोड़कर भाग निकले।

पूर्व अधिकारियों ने बताया कि राजधानी काबुल पर तालिबान की चढ़ाई की रफ्तार से सभी स्तब्ध रह गए। गनी प्रशासन के एक वरिष्ठ सदस्य ने काबुल में तालिबान और अलकायदा से संबद्ध एक समूह के एक प्रमुख सदस्य के साथ मुलाकात की, जिसने उसे स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार को आत्मसमर्पण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि काबुल में तालिबान के आने से कुछ दिन पहले हम लोग एक समावेशी सरकार को शांतिपूर्वक सत्ता सौंपने और राष्ट्रपति गनी के इस्तीफे के लिए अमेरिका के साथ एक समझौते पर काम कर रहे थे।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जब तालिबान शहर में घुसा तो ये बातचीत चल रही थी। कई रास्तों से काबुल शहर में घुसने वाले तालिबान को हमारी खुफिया ने गंभीर खतरे के रूप में बताया। अधिकारी ने कहा कि हमें एक साल से अधिक समय से खुफिया जानकारी मिल रही थी कि तालिबान के जबरन सत्ता में आने की स्थिति में राष्ट्रपति को मार दिया जाएगा। अफगानिस्तान के प्रथम उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह पंजशीर घाटी भाग गए।
राष्ट्रपति भवन परिसर में जब गोलीबारी होने लगी तो बहुतेरे लोग भाग गए। शहर में लोग घबरा गए और सुरक्षा कर्मी चौकियों को छोड़कर भाग गए।
उस समय, हमारा लक्ष्य शहर और उसके नागरिकों को सड़कों पर लड़ने से बचाना था। इसे बनाए रखा गया था और जिस सौदे पर हमने बातचीत शुरू की थी वह आज भी बरकरार है। हम पूर्व मुख्य कार्यकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला और पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई को सत्ता सौंपे जाने पर काम कर रहे थे।

Read Also  काबुल एयरपोर्ट पर गोलीबारी में पांच लोगों की मौत, देश छोड़कर भाग रहे स्थानीय नागरिक

अधिकारी ने कहा कि गनी जल्दबाजी में निकले। वे पहले उज्बेकिस्तान के टर्मेज गए। वहां उन्होंने एक रात बिताई और फिर वहां से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) गए। उनके पास कोई पैसा नहीं था। उनके पास सिर्फ वही कपड़े थे जो उन्होंने पहने हुए थे। अधिकारी के दावे उन रिपोर्टों के विपरीत हैं जिनमें कहा गया था कि गनी लाखों डालर के साथ काबुल छोड़ कर भागे हैं। गनी ने भी इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने रक्तपात रोकने के लिए देश छोड़ा था। जल्दबाजी में वे अपने जूते तक नहीं बदल पाए थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...