Google Analytics Meta Pixel गुजरात टाइटंस आईपीएल की नई चैंपियन:14 साल में सिर्फ दूसरी बार किसी टीम ने डेब्यू सीजन में जीता खिताब, - Ekhabri.com

गुजरात टाइटंस आईपीएल की नई चैंपियन:14 साल में सिर्फ दूसरी बार किसी टीम ने डेब्यू सीजन में जीता खिताब,

फाइनल में राजस्थान को हराया
अहमदाबाद। गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में आईपीएल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। गुजरात ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। राजस्थान की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी। जवाब में गुजरात ने 18.1ओवर में 3 विकेट खोकर खिताब अपने नाम कर लिया। शुभमन गिल ने छक्का जमाकर टीम को जीत दिलाई। जीटी के कप्तान हार्दिक पंड्या इस मैच के हीरो साबित हुए। उन्होंने तीन विकेट लेने के साथ-साथ 34 रन भी बनाए। हार्दिक पांचवीं बार फाइनल खेलने उतरे थे और हर बार वो चैंपियन बने। इससे पहले चार बार एक खिलाड़ी के रूप में वो मुंबई की चैंपियन टीम का हिस्सा रहे थे। पहले राजस्थान रॉयल्स (1 बार), चेन्नई सुपर किंग्स (4 बार), कोलकाता नाइट राइडर्स (2 बार), मुंबई इंडियंस (5 बार), डेक्कन चार्जर्स (1 बार) और सनराइजर्स हैदराबाद (1 बार) ने खिताब जीता है। सिर्फ दूसरी बार किसी टीम ने अपने पहले सीजन में खिताब जीता गुजरात टाइटंस अपने पहले ही सीजन में कढछ खिताब जीतने वाली अब तक की सिर्फ दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले यह कारनामा राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में किया था। 2008 में पहली बार आईपीएल का आयोजन हुआ था।
गुजरात की हुई थी खराब शुरूआत
131 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। ऋद्धिमान साहा और मैथ्यू वेड कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। पॉवर-प्ले में टीम सिर्फ 31 रन ही बना पाई। साहा ने 5 रन और मैथ्यू वेड ने सिर्फ 8 रन बनाए। साहा को प्रसिद्ध कृष्णा ने क्लीन बोल्ड किया। वहीं, मैथ्यू वेड का विकेट ट्रेंट बोल्ट के खाते में आया। वेड का कैच रियान पराग ने लपका।
हार्दिक की गेंदबाजी ने मचाया धमाल
गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने राजस्थान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने संजू सैमसन, जोस बटलर और शिमरन हेटमायर के विकेट अपने नाम किए। तीनों बल्लेबाज में एक भी खिलाड़ी अगर मैच में चल जाता तो गुजरात को परेशानी होती। पहले ही ओवर से हार्दिक की गेंदबाजी शानदार रही और उनकी गेंद पर कोई भी बल्लेबाज बड़ा शॉट नहीं खेल पाया।
बटलर नहीं खेल पाए बड़ी पारी
इस सीजन कमाल के फॉर्म में चल रहे जोस बटलर फाइनल मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 35 गेंद में 39 रन बना पाए। उनके बल्ले से 5 चौके निकले। हार्दिक मैच में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। पहले उन्होंने संजू सैमसन को आउट किया फिर बटलर का विकेट भी उन्हीं के खाते में आया। बटलर को हार्दिक ने टेस्ट लेंथ वाली गेंद डाली जो आॅफ स्टंप के बाहर थी। बल्ले ने बाहरी किनारा लिया और ऋद्धिमान साहा ने विकेट के पीछे एक आसान कैच लपक लिया।
राशिद की किफायती गेंदबाजी
गुजरात के लिए राशिद खान ने फाइनल मुकाबले में बहुत ही किफायती गेंदबाजी की और 4 ओवर में सिर्फ 18 रन दिए। उन्होंने पडिक्कल को 2 रन पर पवेलियन भेज दिया।
नहीं चला कप्तान संजू का बल्ला
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन एक बार फिर फ्लॉप रहे। उनके बल्ले से 11 गेंद में सिर्फ 14 रन निकले। उनका विकेट हार्दिक पंड्या ने लिया। पंड्या की आॅफ स्टंप से काफी बाहर जाती गेंद पर संजू बड़ा शॉट खेलना चाहते थे। गेंद ने बल्ले का ऊपरी किनारा लिया और बांउड्री लाइन पर साई किशोर ने सैमसन का शानदार कैच लपक लिया।
यशस्वी ने 16 गेंद में बनाए 22 रन
गुजरात के लिए पहला ओवर मोहम्मद शमी करने आए और कमाल की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 2 रन दिए। जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल इस ओवर में कोई बड़ा शॉट नहीं खेल पाए। ओवर की आखिरी गेंद पर तो जायसवाल क्लीन बोल्ड होते होते बचे। दूसरे ओवर में भी राजस्थान के बल्लेबाज ज्यादा बड़े शॉट नहीं खेल पाए। यश दयाल के इस ओवर में सिर्फ 5 रन बने, लेकिन इस ओवर के बाद जायसवाल ने तेजी से रन बनाए और 16 गेंद में 22 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से 2 छक्का और 1 चौका निकला। चौथे ओवर में यश दयाल की शॉर्ट गेंद पर वो बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन बांउड्री लाइन पर साई किशोर ने उनका कैच लपक लिया।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *