Google Analytics Meta Pixel अधेड़ से निर्भया जैसी हैवानियत, एसएचओ सस्पेंड, एक आरोपी गिरफ्तार - Ekhabri.com

अधेड़ से निर्भया जैसी हैवानियत, एसएचओ सस्पेंड, एक आरोपी गिरफ्तार

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के उघैती थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने वाले थाना अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है। इस घटना में शामिल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। बता दें किआई महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान और शरीर पर भी वार की बात सामने आई थी. इसी के बाद एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया।
बता दें कि महिला अपने गांव से दूसरे गांव में स्थित एक मंदिर में पूजा करने गई थी। रविवार रात में पुजारी सहित दो अन्य लोग महिला को लहूलुहान हालत में उसके घर पर छोड़ कर फरार हो गए थे. गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई थी. महिला के प्राइवेट पार्ट से खून निकलता हुआ देख परिजनों ने गैंगरेप का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई थी, लेकिन थाना अध्यक्ष ने मौत को एक हादसा बताया था। थानाध्यक्ष के मुताबिक, महिला की मौत कुएं में गिरने से हुई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुएं में गिरने का कोई भी ऐसा सबूत नहीं मिला। इसके बाद अब एसएसपी संकल्प शर्मा ने निलंबन की कार्रवाई की है।
-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के गुप्तांग में रॉड जैसी किसी चीज से हमला किया गया, जिससे उनके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आईं। पीएम रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की पसली और पैर तोड़ दिए गए हैं. फेफड़ा पर भी वजनदार चीज से हमला किया गया है. इस घटना के बाद मौके पर एसएसपी ने तुरंत एसपी (देहात) को भेजा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें बनाई गई हैं. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी महंत समेत उसके एक साथी और ड्राइवर के खिलाफ गैंगरेप के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Breaking News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में धर्म स्वतंत्रता विधेयक सहित कई बड़े फैसले

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...

खाद्य विभाग के लिए 6216 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...