राजस्थान कांग्रेस में सियासी संग्राम तेज होता जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट बिना नाम लिए एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। दो दिन पहले बजट पूर्व की बैठक में गहलोत ने इशारों में पायलट को “कोरोना” बताया था। शुक्रवार को पायलट ने लगातार पांचवें दिन गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा- इज्जत दोगे तो इज्जत मिलेगी। अपमान कर देना, छोटी-मोटी बात बोल देना, अच्छी बात नहीं है। मैं जब भी निकलता हूं विरोधियों का धुंआ निकाल देता हूं। पायलट शुक्रवार को जयपुर में दो कार्यक्रमों में शामिल हुए। वह पहले पहले जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंचे और फिर महाराजा कालेज छात्रसंघ के वाचनालय का उद्धाटन किया।
महाराजा कालेज में उन्होंने छात्रों से कहा कि आप सब जानते हैं मेरे बारे में क्या बोला गया। पायलट ने पूछा- मेरे बारे में क्या बोला गया तो छात्रों ने जवाब दिया- कोरोना, नाकारा एवं निकम्मा। दरअसल, सीएम ने पायलट के लिए इन शब्दों का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा कि हमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा चाहिए। युवाओं को काबिलियत के आधार पर मौका मिलता रहे। प्रतिभाओं को रोकने की जगह बढ़ाने का काम करें। चुनाव आते हैं, हम विरोध करते हैं लेकिन नीति और सिद्धांतों पर विरोध होना चाहिए। व्यक्तिगत आलोचना करना, गाली-गलौज करना, कठोर शब्द बोल देना बड़ा आसान काम है। उन्होंने कहा कि मैंने विरोधियों के लिए कभी उन शब्दों का प्रयोग नहीं किया, जो अपने लिए नहीं सुनना चाहता हूं।
भर्ती परीक्षाओं के पर्चे लीक होने को लेकर गहलोत सरकार पर लगातार निशाना साध रहे पायलट ने कहा- नौजवानों के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ करेगा, मैं उसके विरोध में खड़ा मिलूंगा। पायलट ने कहा कि पिछली वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार और घोटालों की जांच होनी चाहिए। पायलट ने पिछले चार दिन में प्रदेश के चार अलग-अगल जिलों में किसान सम्मेलनों को संबोधित किया है। उधर सीएम गहलोत खेमा भी सक्रिय है। गहलोत खेमा कांग्रेस और सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायकों को एकजुट करने में जुटे हैं। गहलोत खेमे की रणनीति है कि आवश्यकता पड़ने पर कांग्रेस आलाकमान के समक्ष विधायकों की ताकत दिखाई जाए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...