पिछली बारिश में दर्रीपारा आमदी मार्ग में टूटकर बहे पुल की अब तक जांच तो दूर मरम्मत तक नहीं की

गरियाबंद। जिले में अधिकांश निर्माण कार्यों की गुणवत्ता किसी से छिपी नहीं है। गुणवत्ताहीन लाखों रूपये का पुल रपटा बारिश में बह गया लेकिन एक वर्ष होने को जा रहा है इस टूट चुके पुल रपटा की जांच तो बहुत दूर की बात अब तक मरम्मत नहीं किये जाने से आने जाने वाले सैकड़ों ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आना जाना करने मजबूर हो रहे हैं और कई लोग इसमें गिरकर दुर्घटना के शिकार भी हो गये हैं। बारिश से पहले इस रपटा का सुधार कार्य बेहद जरूरी हो गया है नहीं तो ग्रामीणो को आने जाने मेंं भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिले के कलेक्टर से मांग की है कि रपटा का सुधार कार्य बारिश से पहले करवाया जाये। ग्रामीणों ने बताया गरियाबंद जिले के दर्रीपारा, आमदी जैतपुरी मार्ग में लगभग 80 लाख रुपए की लागत से पुल निर्माण किया गया था, जो पिछले वर्ष बारिश में आधा टूटकर बह गया क्षेत्र के ग्रामीण इस घटिया पुल निर्माण की जांच कर दोषी संबंधित विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्यवाई की मांग करते थक चुके है । पुल निर्माण टूटने जांच की कार्यवाही तो दूर क्षतिग्रस्त पुल की सुधार की तरफ भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण प्रतिदिन सैकडों लोग जान जोखिम में डालकर आना जाना करने मजबूर हो रहे हैं। अब इस क्षेत्र के लोग इस पुल को लेकर उग्र आंदोलन करने की रणनीति बना रहे हंै। भले ही विकास के इस दौर में शहर से लेकर गांव की गलियों तक चकाचक सड़कें बन गई हों, हर गांव को पक्की सड़क से जोडऩे के बड़े-बड़े दावे भी हो रहे हों, लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा एवं राजनेताओं में इच्छाशक्ति के अभाव के चलते जोबा से खरता मार्ग जाने वाली सड़क और उस पर बनी पुलिया अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। पूरा मामला गरियाबंद जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर जोबा से खरता जाने वाले मार्ग का है। जहां कुछ वर्ष पहले ठेकेदार द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करोड़ों रुपए की लागत से सड़क का निर्माण कराया गया है, लेकिन ठेकेदार की स्तरहीन निर्माण कार्य की पोल पहली बरसात में ही खुल कर सामने आ गई है। सड़क में जगह-जगह दरारें आ गई हैं और सती नाला में बनी पुलिया बारिश से बह गई है। यहां जान जोखिम में डालकर लोग पुलिया पार करने मजबूर हैं । जर्जर पुलिया में आवाजाही करने वाले ग्रामीण आये दिनों हादसे का शिकार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को इस ओर जरा भी सुध नहीं है। ऐसा नहीं है कि क्षेत्र के लोगों ने इस सड़क और जर्जर पुलिया निर्माण की मांग को जोर-शोर से नहीं उठाई हो ग्रामीणों की माने तो लगातार इस समस्या को लेकर उन्होंने प्रशासन को अवगत कराया है,लेकिन उनकी आवाज सुननेवाला शायद कोई नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *