रायपुर, 20 मई 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ग्राम मुरमुंदा स्थित अटल विहार योजना अंतर्गत निर्मित 226 नवीन आवासों का लोकार्पण कर लाभार्थियों को उनके सपनों का घर सौंपा। यह कार्यक्रम सुशासन तिहार के तहत आयोजित हुआ।
लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री ने भवन क्रमांक 226 के लाभार्थी तुषार साहू को गृह प्रवेश कराया और कहा,
“आज हम आपको सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि आपके सपनों का आशियाना सौंप रहे हैं।”
मुख्यमंत्री ने सभी हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की प्राथमिकता है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को गरिमामय और सुरक्षित आवास उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि अटल विहार जैसी योजनाएं सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम हैं।
इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे।
लाभार्थियों के वर्षों पुराने सपनों को मिला ठिकाना
तुषार साहू ने कहा कि उन्होंने वर्षों से स्वच्छ और शांत वातावरण में अपने घर का सपना देखा था, जो आज पूरा हुआ। उनका 2 बीएचके आवास सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त है और बाजार मूल्य की तुलना में काफी किफायती भी।
मुख्यमंत्री ने उनके आवास का निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता की सराहना की।
कई हितग्राहियों को मिली चाबी
मुख्यमंत्री ने रूपनारायण देवांगन, अरुण साहू, चंद्रशेखर राठौर को भी उनके आवास की चाबी सौंपी।
भवन क्रमांक 215 के लाभार्थी अरुण साहू, जो भिलाई इस्पात संयंत्र में पदस्थ हैं, ने कहा—
रिटायरमेंट से पहले अपने घर में प्रवेश करना मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
- 10 एकड़ में बसा नया आवासीय भविष्य
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा संचालित अटल विहार योजना के तहत ग्राम मुरमुंदा में लगभग 10 एकड़ भूमि पर 24.57 करोड़ रुपये की लागत से कुल 226 स्वतंत्र आवास और 12 दुकानें निर्मित की गई हैं।
इनमें—
- 55 ईडब्ल्यूएस श्रेणी
* 69 एलआईजी-ए टाइप
* 86 बी टाइप
* 16 एमआईजी टाइप
सभी भवनों का विक्रय पूर्ण हो चुका है और 7 भवनों की रजिस्ट्री भी हो चुकी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 4, 2026 /
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...