चीन के साथ सीमा पर चल रहे तनाव के मद्देनजर भारत ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है। भारत ने लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर अब इजरायल में बने हेरॉन ड्रोन की मदद से निगरानी बढ़ा दी है। इजरायल में बने इन ड्रोन को दुनिया का बेस्ट हथियार माना जाता है। भारत ने साल 2015 में इजरायल से हेरॉन ड्रोन की डील की थी। हालांकि उस समय यह डील इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के लिए की गई थी, लेकिन साल 2017 में सेना के लिए भी ऐसे ड्रोन खरीदने के लिए डील की गई थी। भारत और चीन के बीच पांच मई से पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील पर टकराव जारी है।
बता दें कि भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख के चार बिंदुओं पर टकराव जारी है। भारत ने जहां ड्रोन की मदद से एलएसी की निगरानी बढ़ाई है तो वहीं इलाके में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) ने भी सेक्टर में कुछ और बटालियंस को भी शामिल कर दिया है। भारत और चीन के बीच करीब 3500 किलोमीटर लंबी एलएसी है। सरकार और मिलिट्री सूत्रों की तरफ से ड्रोन की मदद से निगरानी वाली बात की पुष्टि की गई है। 20 जून को सेना की मदद के लिए इलाके में आईटीबीपी की बटालियन को शामिल करने का फैसला लिया गया था।
सुरक्षा अधिकारियों को लेह स्थित 14 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह की तरफ से स्थिति की जानकारी दी जा चुकी है। ड्रोन से निगरानी के अलावा भारत की तरफ से चीनी सेना की घुसपैठ को रोकने के लिए उस बल को तैनात कर दिया है जिसे पहाड़ों में लड़ाई का अच्छा-खासा अनुभव है। भारत की तरफ से यह कदम पिछले दिनों गलवान घाटी में हुए हिंसक टकराव के बाद उठाया गया है।
सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भारत ने ऊंचाई पर युद्ध कर सकने में सक्षम खास बल को तैनात कर दिया है। सूत्रों की मानें तो चीन की तरफ से लगातार आक्रामकता बढ़ती जा रही है। जिस खास बल को पहाड़ों पर तैनात किया गया है उसके पास करीब एक दशक तक उत्तरी सीमा का अनुभव है। अब अगर चीन ने कोई हिमाकत की तो इसी बल को लड़ाई के लिए भेजा जाएगा। भारतीय सेना पहाड़ों की ऊंची चोटी पर युद्ध लड़ने में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। साल 1999 में हुई कारगिल की जंग में सेना की इस ताकत का लोहा दुनिया ने भी माना था।
30,000 फीट की ऊंचाई पर लगा सकता है दुश्मन का पता
– इस ड्रोन को इजरायल की एरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) ने तैयार किया है।
– इस ड्रोन को उन हथियारों से फिट किया जा सकता है जो जमीन पर आसानी से टारगेट को तबाह कर सकते हैं।
– अगर इसे दिल्ली से लॉन्च किया जाये तो सिर्फ 30 मिनट के अंदर बॉर्डर परश्मनों का पता लगा सकता है।
– इसके सेंसर इतने तेज हैं कि 30,000 फीट की ऊंचाई से यह दुश्मनों की जानकारी आसानी से मिल सकती है।
– इजरायल ने फरवरी 2015 में बंगलुरु के एरो-इंडिया शो में पहली बार हेरॉन टीपी ड्रोन का प्रदर्शन किया था।
– 11 सितंबर 2015 को रक्षा मंत्रालय ने 400 मिलियन डॉलर में 10 हेरॉन ड्रोन की खरीद को मंजूरी दी।
– साल 2016 में जब भारत एमटीसीआर का सदस्य बना तो इस ड्रोन की खरीद का रास्ता भी खुल गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...