Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को नई उड़ान, निवेशकों को बड़ी राहत - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को नई उड़ान, निवेशकों को बड़ी राहत

रायपुर, 26 अप्रैल 2025।छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब निवेशकों को आवश्यक स्वीकृतियां और सेवाएं तय समयसीमा में उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

Read Also  छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई दिशा, अडानी समूह करेगा बड़े निवेश,ऊर्जा और सीमेंट क्षेत्र में होगा 65 हजार करोड़ का निवेश शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और पर्यटन पर 10 हजार करोड़ का व्यय 


 

राज्य सरकार ने कई नई सेवाओं को छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के तहत अधिसूचित किया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ को देश का सबसे निवेशक अनुकूल राज्य बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास से न केवल अर्थव्यवस्था मजबूत होगी बल्कि युवाओं को भी रोजगार के व्यापक अवसर मिलेंगे।

 

स्वीकृतियों के लिए तय की गई समय-सीमाएं:

  • खतरनाक व अन्य अपशिष्ट प्रबंधन की अनुमति: 60 दिन

  • बायो-मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन की अनुमति: 60 दिन

  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की स्वीकृति: 30 दिन

  • निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन की अनुमति: 30 दिन

  • नदी या जलाशयों से जल दोहन की अनुमति: 300 दिन

  • जल आपूर्ति एजेंसी से जल अनुपलब्धता प्रमाण पत्र: 90 दिन

 

भवन निर्माण से संबंधित स्वीकृतियों के लिए:

  • भवन योजना स्वीकृति से लेकर पूर्णता प्रमाण पत्र तक: अधिकतम 45 दिन

  • लिफ्ट एवं एस्केलेटर स्थापना के पंजीकरण व निरीक्षण हेतु: 45 दिन

  • स्टार्टअप इकाइयों के पंजीकरण हेतु: 45 दिन

 

प्रश्नों और शिकायतों के निपटारे की समय-सीमा:

  • निवेश सुविधा केंद्र व एजेंसी द्वारा प्रश्नों का उत्तर: 7 दिन

  • प्रश्नों और शिकायतों का समाधान: 15 दिन

  • सेवा क्षेत्र इकाइयों के प्रश्नों का समाधान: 7 दिन

  • सेवा क्षेत्र शिकायतों का निराकरण: 15 दिन

 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रक्रियाओं का सरलीकरण और सेवाओं का समयबद्ध निपटारा सरकार की प्राथमिकता है। इससे छत्तीसगढ़ औद्योगिक नक्शे पर तेज़ी से उभरता हुआ राज्य बनेगा।

Read Also  CGPSC की भर्तियों में पारदर्शिता लाने व परीक्षा यूपीएससी की तर्ज पर करने सरकार ने इनकी अगुवाई में किया आयोग का गठन…देखिये आदेश..!!

 

राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब तक अधिसूचित न की गई सेवाओं को भी अधिसूचित माना जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम औद्योगिक विकास के क्षेत्र में राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *