बीसीसीआइ ने क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा प्रसारण करार करते हुए 2023 से 2027 के बीच आइपीएल के मीडिया अधिकार 48390 करोड़ रुपये (6.20 बिलियन डालर) में बेचे। भारतीय उपमहाद्वीप के टीवी अधिकार डिज्नी स्टार ने 23575 करोड़ रुपये (57.5 करोड़ रुपये प्रति मैच) में खरीदे, लेकिन डिजिटल अधिकार रिलायंस की हिस्सेदारी वाली वायकाम-18 ने 20500 करोड़ रुपये में अपने नाम किए। वायकाम-18 ने नान एक्सक्लूसिव अधिकारों का पैकेज-सी भी 2991.6 करोड़ रुपये में खरीदा।
पैकेज-ए और बी में अगले पांच साल के 410 मैच (2023 और 2024 में 74-74 मैच, 2025 और 2026 में 84-84 मैच और 2027 के 94 मैच) श्ाामिल हैं। वायकाम-18 ने एक समूह के जरिये बोली लगाई, जिसमें स्टार इंडिया के पूर्व प्रमुख उदय शंकर (बोधी ट्री) और जेम्स मर्डोक (लुपा सिस्टम्स) शामिल हैं। पैकेज-सी में 18 नान एक्सक्लूसिव मैचों के अधिकार शामिल थे, जिसे वायकाम-18 ने 2991.6 करोड़ रुपये में खरीदा यानी प्रति मैच 33.24 करोड़ रुपये। इस पैकेज में 90 मैच हैं। पैकेज-डी में विदेशी टीवी और डिजिटल अधिकार थे, जो वायकाम-18 और टाइम्स इंटरनेट ने 1300 करोड़ रुपये में खरीदे।
एकल प्रसारक का एकाधिकार खत्म : इसके साथ ही एकल प्रसारक का एकाधिकार भी खत्म हो गया। सोनी ने पहले 10 साल (2008 से 2017) के लिए प्रसारण अधिकार 8200 करोड़ रुपये में खरीदे थे, जबकि स्टार ने अगले पांच साल के लिए 16347.50 करोड़ रुपये दिए थे।
प्रत्येक मैच की कीमत में 100 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि : अब आइपीएल मूल्यांकन के आधार पर अमेरिका की नेशनल फुटबाल लीग (एनएफएल), अमेरिका की ही नेशनल बास्केटबाल एसोसिएशन (एनबीए) और इंग्लैंड की इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) जैसे सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेल आयोजनों के समकक्ष होगा। आइपीएल के प्रत्येक मैच की कीमत में पिछली बार से 100 प्रतिशत से भी अधिक की वृद्धि हुई है। पिछली बार प्रत्येक मैच 54.5 करोड़ रुपये का था, जो अब 114 करोड़ रुपये प्रति मैच हो गया है। वैश्विक स्तर पर प्रत्येक मैच 14.61 मिलियन डालर (लगभग 113.9 करोड़ रुपये) का है, जो एनएफएल के बाद दूसरे स्थान पर है। एनएफएल का हर मैच 17 मिलियन डालर (लगभग 132 करोड़ रुपये) का है।
इस तरह चार पैकेज में बांटे गए हैं मीडिया अधिकार
-पैकज-ए में भारतीय उपमहाद्वीप के लिए टीवी अधिकार
-पैकेज-बी में भारतीय उपमहाद्वीप के लिए डिजिटल अधिकार
-पैकेज-सी में हर सत्र के लिए चुनिंदा 18 मैचों के डिजिटल प्रसारण के अधिकार मिलेंगे, जिनमें सत्र का पहला मैच, सप्ताहंत पर होने वाले हर डबल हेडर में शाम वाला मैच और चार प्लेआफ मुकाबले
-पैकेज-डी में भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर के टीवी और डिजिटल प्रसारण अधिकार
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By User 6 /
August 25, 2026 /
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...
By User 6 /
August 25, 2026 /
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण नहीं...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By Reporter 5 /
August 25, 2026 /
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...