Google Analytics Meta Pixel प्रधानमंत्री मोदी से कमला हैरिस ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा, पाकिस्तान को माना ठिकाना - Ekhabri.com

प्रधानमंत्री मोदी से कमला हैरिस ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा, पाकिस्तान को माना ठिकाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि आतंकवाद का मुद्दा उठाया और  पाकिस्‍तान को आतंकियों को ठिकाना माना। प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 महामारी में अमेरिका की ओर से मिले सहयोग के लिए उनके योगदान के लिए भावपूर्ण आभार व्यक्त किया। व्हाइट हाउस में दोनों नेताओं ने एकांत में बात की और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक में भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कमला हैरिस को भारत आने का न्योता भी दिया।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सीमापार आतंकवाद को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के साथ सहमति व्यक्त की है। भारत कई दशकों से आतंकवाद का शिकार रहा है। वह ऐसे आतंकी समूहों के लिए पाकिस्तान के समर्थन की निगरानी करने की आवश्यकता पर भी सहमत हुईं। आतंकवाद पर कमला हैरिस ने पाकिस्तान की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वहां आतंकी समूह काम कर रहे थे। इस संबंध में पाकिस्तान से कार्रवाई करने को कहा है ताकि ये समूह अमेरिकी सुरक्षा और भारत को प्रभावित न करें।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नेतृत्व में द्विपक्षीय संबंध नई ऊचांइयों पर पहुंचेंगे। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने दोनों राजनेताओं की मुलाकात के बारे में बयान जारी कर बताया कि कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की है। दोनों राजनेताओं ने हाल के वैश्विक और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की। कोविड और वैक्सीनेशन उनकी चर्चा का मुख्य हिस्सा रहा। दोनों देशों ने भविष्य में स्पेस कोपरेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इमरजींग एंड क्रिटिकल टेक्नोलोजी, हेल्थ सेक्टर में साथ काम करने पर चर्चा की है।

इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी डेमोक्रेसी के रूप में भारत और अमेरिका नेचुरल पार्टनर हैं। हमारे मूल्यों में समानता है। हमारा तालमेल और सहयोग भी निरंतर बढ़ता जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को भारत की यात्रा पर आमंत्रित किया है। उन्‍होंने कहा कि आपकी विजय यात्रा ऐतिहासिक है। भारत के लोग भी चाहेंगे कि भारत में आपकी इस ऐतिहासिक विजय यात्रा को सम्मानित करें, आपका स्वा गत करें, इसलिए मैं आपको विशेष रूप से भारत आने का निमंत्रण देता हूं। वहीं कमला हैरिस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाशिंगटन डीसी में स्वागत करना मेरे लिए बहुत बड़े गर्व की बात है। साथ ही कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी हम दोनों देश एक दूसरे के साथ खड़े हुए हैं, दोनों देशों ने खुद को ज्यादा सुरक्षित, मजबूत और समृद्ध समझा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में धर्म स्वतंत्रता विधेयक सहित कई बड़े फैसले

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...

पारागांव में समाज अधिवेशन, मुख्यमंत्री ने भवन और सड़क के लिए राशि स्वीकृत

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026।रायपुर जिले के पारागांव में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज के विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50...