महाराष्ट्र के रायगढ़ में सोमवार शाम एक 5 मंजिला इमारत गिर गई। महाड इलाके में गिरी इस इमारत के मलबे में 200 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। अंधेरा हो जाने की वजह से रेस्क्यू टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर दमकल और एनडीआरएफ की टीमें मौजूद रहीं। गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर बताया कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में हुई घटना के मामले में मैंने एनडीआरएफ के डीजी से बात की है। रेस्क्यू आॅपरेशन के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।










