Google Analytics Meta Pixel दुबई में जलवा बिखेरेगी मंडला की बेटी और जबलपुर की बहू रूपाली मिश्रा - Ekhabri.com

दुबई में जलवा बिखेरेगी मंडला की बेटी और जबलपुर की बहू रूपाली मिश्रा

 

दुबई में मिसेज इंडिया वल्र्ड वाइड के फाइनल में खिताब जीतने उतरेंगी रूपाली मिश्रा

 

मंडला। मंडला की बेटी रूपाली मिश्रा जो म्यांमार में रह कर मंडला शहर का नाम रोशन कर रही हंै। रुपाली मिसेज इंडिया वल्र्ड वाइड में फाइनलिस्ट हो चुकी हैं जिसका फाइनल राउंड दुबई में होना है। 30 जुलाई को दुबई में आयोजित होने वाले इन इंटरनेशनल मेगा इवेंट में देश और विदेश में रहने वाले प्रवासी भारतीय (एनआरआई) हिस्सा लेते हैं। हॉट मॉम मिसेज इंडिया वल्र्ड वाइड का यह 11वां सीजन है। रूपाली मिश्रा अपनी मेहनत और लगन से यहां तक पहुंचने में कामयाब हुई है। अब रुपाली के साथ 115 प्रतिभागी इस खिताबी मुकाबले में दुबई में अपनी किस्मत आजमाएंगे। रुपाली ने अपनी बहुमुखी प्रतिभाओं को पहचाना और उन्हें निखारने का काम किया। मिसेज इंडिया वल्र्ड वाइड के लिए उन्होंने म्यांमार में रहते हुए हॉट मॉम मिसेज इंडिया वल्र्ड वाइड वर्चुअल इंटरव्यू दिया था। कई राउंड के इंटरव्यू और ओरिएंटेशन सेशन के बाद रुपाली फाइनल की दौड़ में पहुंचने में कामयाब रही। हॉट मॉन मिसेज इंडिया वल्र्ड वाइड में देश-विदेश में रहने वाले भारतीय और एन आर आई पार्टिसिपेट करते हैं। इसकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि दिल्ली अकेले से इस कॉम्पिटिशन के लिए 3 हज़ार रजिस्ट्रेशन हुए थे। इसके अलावा देश के विभिन्न शहरों और विदेशों में बसे भारतियों ने बड़ी संख्या में इसमें शिरकत की थी। रूपाली मिश्रा के साथ दुनिया भर के देशों से प्रतिभागी है जो अपने अपने कार्य क्षेत्रों में निपुण है। इस वर्ष फरवरी माह में देहरादून में 4 दिन की ट्रेनिंग प्रोग्राम और रेगुलर जूम मीटिंग के माध्यम से उन्हें इस कंपटीशन के फाइनल राउंड के लिए तैयार किया जा रहा है। हॉट मॉम मिस इंडिया वल्र्ड वाइड महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करता है। उल्लेखनीय है कि रूपाली मिश्रा मंडला के नर्मदा जी वार्ड निवासी जनक तिवारी और शशिकला तिवारी की सुपुत्री है। रूपाली ने 10 वीं तक की पढ़ाई मंडला के प्रतिष्ठित निर्मला स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने पॉलिटेक्निक किया। इसके बाद सिक्किम मणिपाल यूनिवर्सिटी से उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बीआईटी की डिग्री हासिल की। रूपाली को शुरू से सामाजिक कार्यों व मॉडलिंग के क्षेत्र में रूचि रही है। रुपाली कॉलेज के दिनों में मिस मंडला का टाइटल भी जीत चुकी है। 2003 में उनका विवाह जबलपुर निवासी विनय मिश्रा के साथ हुआ। पिछले 5 सालों से वो अपने परिवार के साथ म्यांमार में रह रही हैं। मिसेज इंडिया वल्र्ड वाइड की फाइनलिस्ट हो चुकी रूपाली का कहना है कि वो अपने शहर मंडला और जबलपुर का नाम देश विदेश में रोशन करना चाहती है। वे अपने शहर के लिए कुछ करना चाहती है। समाज के लिए, अपने शहर की महिलाओं के विकास के लिए सहयोग करना चाहती है। उन्हें उम्मीद है कि वे अपने लोगों के आशीर्वाद और प्यार से अवश्य ही जीत हासिल कर अपने शहर और अपने देश का नाम रोशन करेंगी। रुपाली शांति सजल रिसर्च एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के मिलकर विभिन्न स्कूलों, बाल आश्रमों व अनाथालयों में जाकर माहवारी के बारे में जागरूकता पैदा कर रही है। इसके अलावा वो जरूरतमंदों के लिए हो रहे सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है और उनके लिए फण्ड भी एकत्र करती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

Breaking News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में धर्म स्वतंत्रता विधेयक सहित कई बड़े फैसले

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *