Google Analytics Meta Pixel मेडिकल के छात्रों MBBS की पढ़ाई से पहले लेनी होगी 'महर्षि चरक शपथ' - Ekhabri.com

मेडिकल के छात्रों MBBS की पढ़ाई से पहले लेनी होगी ‘महर्षि चरक शपथ’

देश में MBBS कोर्स में अहम बदलाव किए गए हैं। अब पढ़ाई से पहले ‘महर्षि चरक शपथ’ लेनी होगी। दरअसल, डॉक्टरी की पढ़ाई के सिलेबस में बदलाव के साथ नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं। MBBS के छात्रों पढ़ाई शुरू करने से पहले शपथ लेते हैं। उसे भी बदल दिया गया है। उन्हें ‘हिप्पोक्रेटिक शपथ’ के बजाय ‘महर्षि चरक शपथ’ लेनी होगी।

देश में मेडिकल एजुकेशन की रेग्युलेटरी बॉडी नेशनल मेडिकल कमीशन ने शपथ को सिलेबस का हिस्सा बना दिया है। मेडिकल स्टूडेंट्स को पढ़ाई के पहले साल से ही कम्यूनिटी हेल्थ ट्रेनिंग करनी होगी। उन्हें कोई गांव गोद भी लेना पड़ेगा। 10 दिन का योग कोर्स भी करना होगा। कुछ कोर्सों को भी आगे-पीछे किया गया है।

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, महर्षि चरक शपथ को सिलेबस में जोड़कर मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए अनिवार्य बनाने की जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब हाल ही में सरकार की तरफ से संसद में इसे लेकर स्पष्टीकरण दिया गया था। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने राज्यसभा में कहा था, “राष्ट्रीय मेडिकल आयोग के अनुसार, हिप्पोक्रेटिक शपथ को चरक शपथ से बदलने का फिलहाल प्रस्ताव नहीं है।” यह नई शपथ महर्षि चरक की लिखी पुस्तक ‘चरक-संहिता’ से ली गई है। महर्षि चरक को दुनिया में सबसे प्राचीन कही जाने वाली आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का शीर्ष विशेषज्ञ माना जाता है।

नई गाइडलाइंस में मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए 10 दिन के योग फाउंडेशन कोर्स का सुझाव दिया गया है। ये कोर्स हर साल 12 जून से शुरू होगा और 21 जून को योग दिवस पर पूरा होगा। इसे सभी कॉलेजों में कराया जाएगा। हालांकि कॉलेज तय कर सकेंगे कि इसे किस तरह कराया जाए। रिवाइज्ड करिकुलम में मेडिकल स्टूडेंट्स को कोर्स के पहले साल से ही कम्यूनिटी हेल्थ ट्रेनिंग में हिस्सा लेना होगा। इसके तहत उन्हें कम्यूनिटी हेल्थ सेंटरों की विजिट करनी होगी और ऐसे गांवों को गोद लेना होगा, जहां प्राइमरी हेल्थ सेंटर नहीं हैं। डाक्टर बताते हैं कि मौजूदा करिकुलम में कम्यूनिटी मेडिसिन पढ़ाई के तीसरे साल में आती है।

इसके अलावा फॉरेंसिक और टॉक्सिकोलॉजी जैसे विषय को दूसरे से हटाकर तीसरे साल के कोर्स में जोड़ दिया गया है। इस पर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. रोहन कृष्णन कहते हैं कि कोरोना काल को देखते हुए रिवाइज्ड करिकुलम में वायरोलॉजी और माइक्रोबायलॉजी जैसे विषयों पर ज्यादा फोकस किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

इस साल से दाखिला लेने वाले मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए नेशनल एग्जिट टेस्ट भी जरूरी बना दिया गया है। यह MBBS फाइनल एग्जाम की तरह होगा और इसी के आधार पर पीजी कोर्सों में दाखिले होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *