Google Analytics Meta Pixel आबकारी आरक्षक परीक्षा में गड़बड़ी पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने व्यापम अध्यक्ष को लिखा पत्र - Ekhabri.com

आबकारी आरक्षक परीक्षा में गड़बड़ी पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने व्यापम अध्यक्ष को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर सामने आई तकनीकी गड़बड़ी पर रायपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने इस संबंध में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की अध्यक्ष रेणु पिल्लई को पत्र लिखकर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।

 

 

4 जून से 27 जून के बीच चली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में कई अभ्यर्थियों ने समय पर परीक्षा शुल्क जमा कर दिया, लेकिन व्यापम के सर्वर में खराबी के चलते वे फॉर्म को अंतिम रूप से जमा नहीं कर पाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि व्यापम उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर रहा है। न तो कोई समाधान मिला है और न ही कोई आधिकारिक जवाब।

 

 

सांसद को दी गई शिकायत तकनीकी समस्याओं से परेशान अभ्यर्थियों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई। जिस पर सांसद अग्रवाल ने व्यापम अध्यक्ष को पत्र में लिखा है कि, जो अभ्यर्थी समय पर फीस जमा कर चुके हैं, उन्हें परीक्षा से वंचित करना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण होगा। उन्होंने सुझाव दिया है कि इन अभ्यर्थियों को एक या दो दिन का अतिरिक्त समय देकर फॉर्म को ऑफलाइन या ऑनलाइन भरने का अवसर प्रदान किया जाए।

 

 

बृजमोहन अग्रवाल ने साफ कहा कि बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, योग्य युवाओं के साथ न्याय करना उनकी जिम्मेदारी है। सांसद ने उम्मीद जताई कि व्यापम इस मामले में संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ तुरंत कदम उठाएगा। सांसद अग्रवाल ने व्यापम को सख्त शब्दों में यह भी निर्देशित किया है कि एक भी पात्र अभ्यर्थी को परीक्षा से बाहर न किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सात दिनों के भीतर इस पूरे मामले में पूर्ण विवरण सहित रिपोर्ट भेजने की मांग की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *