Google Analytics Meta Pixel क्रीमिया के रूसी सैन्य एयरबेस में कई धमाके, पांच घायल - Ekhabri.com

क्रीमिया के रूसी सैन्य एयरबेस में कई धमाके, पांच घायल

रूस के क्रीमिया स्थित साकी सैन्य एयरबेस में कई जोरदार धमाके हुए हैं। इससे उठे धुएं के गुबार से आसपास धुंध छा गई। स्थानीय लोगों ने 12 धमाके होने की बात कही है। इसमें पांच लोग घायल भी हो गए हैं। यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच साकी सैन्य एयरबेस रण्ानीतिक रूप से रूस के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यहां से रूसी सेना दक्षिणी यूक्रेन पर बहुत ही कम समय में हमला कर सकती है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ये धमाके एयरबेस में रखे गए गोला-बारूद में आग लगने के बाद हुए हैं। इसमें किसी की मौत नहीं हुई है। उसने कहा है कि इस एयरबेस पर किसी भी तरह की गोलाबारी नहीं हुई है। जबकि, इस एयरबेस पर लंबी दूरी की यूक्रेनी मिसाइलों के हमले की अटकलें लगाई जा रही हैं। यूक्रेन समर्थक इसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी कर रहे हैं। यूक्रेन ने फिलहाल इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
पूरे क्षेत्र को किया गया सील
क्रीमिया के प्रमुख सर्गेई अक्स्योनोव ने कहा कि धमाकों की सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस सहित कई चिकित्सा हेलीकाप्टरों को साकी एयरबेस के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। उन्होंने किसी के घायल होने या मारे जाने की पुष्टि नहीं की। जबकि, क्रीमिया के स्वास्थ्य कार्यालय के प्रमुख ने पांच लोग घायल होने की बात कही है।
यूक्रेन में रूस के कब्जे वाले परमाणु संयंत्र के पास गोलाबारी
यूक्रेन में बीते 24 घंटे में रूसी सेना की गोलाबारी में कम से कम तीन लोगों  की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य घायल हो गए। कहा गया है कि रूस ने अपने कब्जे वाले एक परमाणु संयंत्र के पास भी गोलाबारी की है। रूसी सेना ने दक्षिणी शहर निकोपोल में मल्टीपल राकेट लांचर से 120 से अधिक राकेट दागे हैं। गोलाबारी में कई अपार्टमेंट और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन और रूस ने हाल के दिनों में एक-दूसरे पर जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र के पास गोलाबारी करने का आरोप लगाया है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...