क्वांटम साइंस में योगदान के लिए तीन विज्ञानियों को भौतिकी का नोबेल

क्वांटम इन्फार्मेशन साइंस में विशिष्ट योगदान के लिए फ्रांस के एलेन आस्पेक्ट, अमेरिका के जान एफ क्लोजर और आस्ट्रिया के एंटन जीलिगर ने संयुक्त रूप से इस साल भौतिकी का नोबेल जीता है। क्वांटम भौतिकी के क्षेत्र में अलग-अलग समय और अलग-अलग स्थानों पर किए गए इन तीनों के शोध को कई वर्ष बाद नोबेल के पैमाने पर खरा पाया गया है। विगत वर्षों में इनके शोध ने डाटा एनक्रिप्शन, सुरक्षित तरीके से इन्फार्मेशन ट्रांसफर व क्वांटम कंप्यूटिग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

 

रायल स्वीडिश एकेडमी आफ साइंसेज की नोबेल कमेटी की सदस्य इवा ओलसन ने कहा, “क्वांटम इन्फार्मेशन साइंस बहुत तेजी से बदलता हुआ क्षेत्र है। क्वांटम कंप्यूटिग और सेंसिग टेक्नोलाजी समेत विभिन्न् क्षेत्रों में इसकी बहुत अहम भूमिका है।” भौतिक विज्ञानी जिन विषयों पर शोध करते हैं, पहली नजर में उनका दैनिक जीवन पर प्रभाव नहीं समझ आता है। इनमें सूक्ष्म कणों से लेकर अंतरिक्ष एवं समय की कई गुत्थियां शामिल हैं। हालांकि उनके शोध के नतीजे विज्ञान के बहुत से अनुप्रयोगों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्वांटम इन्फार्मेशन साइंस भी विज्ञान की ऐसी ही शाखा है। बढ़ती तकनीक के दौर में सूचनाओं का सुरक्षित तरीके से एक से दूसरी जगह पहुंचना बहुत अहम है। क्वांटम साइंस से इसमें सहायता मिलती है। डाटा को सुरक्षित तरीके से एनक्रिप्ट कर पाना भी इसी दिशा में शोध से संभव हुआ है। एनक्रिप्शन ने बहुत से संवेदनशील डाटा को हैकिग के खतरे से बचाया है।

 

वर्षों पहले किया था शोध
अमेरिका के 79 वर्षीय जान एफ क्लोजर ने पांच दशक पहले क्वांटम सिद्धांत को प्रयोग के द्वारा सिद्ध किया था। फ्रांस के 75 वर्षीय एलेन आस्पेक्ट ने क्वांटम सिद्धांतों में खामियों का पता लगाने और उन्हें दूर करने में सफलता पाई थी। वहीं आस्ट्रिया के 77 वर्षीय एंटन जीलिगर ने क्वांटम टेलीपोर्टेशन की अवधारणा दी थी। आज इसी की मदद से सैकड़ों मील दूर किसी डाटा को भेजना संभव हो पाया है। आज इन तीनों विज्ञानियों के शोध को आधार बनाते हुए क्वांटम कंप्यूटर, क्वांटम नेटवर्क और सुरक्षित तरीके से क्वांटम कम्युनिकेश्ान के क्षेत्र में विज्ञानियों ने अनूठी उपलब्धियां प्राप्त की हैं। जीलिगर ने नोबेल के लिए चुने जाने को सुखद आश्चर्य कहा है। 2010 में इन तीनों को इजरायल में वुफ प्राइज मिला था। विज्ञान के क्षेत्र में इसे नोबेल से पहले की सीढ़ी माना जाता है।

 

अभी घोषित होने हैं अन्य विजेताओं के नाम
इस साल के नोबेल विजेताओं के नामों की घोषणा की शुरुआत सोमवार को चिकित्सा के नोबेल से की गई। इस साल चिकित्सा का नोबेल स्वीडन के स्वांते पैबो को मिला है। बुधवार को रसायन और गुरुवार को साहित्य के नोबेल विजेताओं का एलान किया जाएगा। शांति के नोबेल विजेता के नाम की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के नोबेल विजेता के नाम की घोषणा अगले सोमवार यानी 10 अक्टूबर को होगी। नोबेल पुरस्कार 10 दिसंबर को दिए जाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...