तेलों का उत्पादन नहीं बढ़ाने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के सात वर्ष के उच्चतम स्तर 81 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के कारण मंगलवार को पेट्रोल 25 पैसे और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। इससे कुछ शहरों में पेट्रोल पहली बार 111 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया।
राजधानी दिल्ली में इनकी कीमतें अब तक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गयी। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल अब तक के रिकार्ड उच्चतम स्तर 102.64 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी सर्वकालिक उच्चतम स्तर 91.07 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पिछले एक सप्ताह में पेट्रोल 1.24 पैसे महंगा हो चुका है। डीजल भी 10 दिनों में से 2.45 रुपये प्रति लीटर चढ़ चुका है।
ओपेक देशों की बैठक में प्रतिदिन चार लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने का निर्णय लिया गया, जबकि कोरोना के बाद अब वैश्विक स्तर पर इसकी मांग में जबरदस्त तेजी दिख रही है। इस निर्णय के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी दिखी। अमेरिकी बाजार में कारोबार बंद होने पर ब्रेंट क्रूड 2.28 डॉलर प्रति बैरल की तेजी लेकर 81.26 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 2.07 डॉलर की बढ़त के साथ 77.62 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 102.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.07 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इस बढोतरी के बाद भी दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 99.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.68 रुपये प्रति लीटर पर है। अभी भोपाल में पेट्रोल 111.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.05 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 10, 2026 /
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By User 6 /
May 11, 2026 /
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...