Google Analytics Meta Pixel कोरोना काल में पहली बार काशी जाएंगे पीएम मोदी, पुष्पवर्षा कर होगा स्वागत - Ekhabri.com

कोरोना काल में पहली बार काशी जाएंगे पीएम मोदी, पुष्पवर्षा कर होगा स्वागत

वाराणसी। कोरोना काल में पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रवास के लिए पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 किलोमीटर नौकायन और 66 किलोमीटर का सफर सड़क माग्र से पूरा करेेेंगे। इससे पहले पीएम राजघाट पर देव दीपावली पर सजने वाली दीपमाला का पहला दीपक प्रज्ज्वलित करेंगे। चेत सिंह घाट पर होने वाले लेजर शो में प्रधानमंत्री के समक्ष काशी, शिव और गंगा का महात्म्य प्रस्तुत किया जाएगा। खजूरी की जनसभा के बाद प्रधानमंत्री हेलीकाप्टर से डोमरी जाएंगे। यहां से ललिता घाट से काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे यहां पूजन अर्चन के बाद राजघाट पर पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद करीब 45 मिनट पीएम यहां रुकेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।  शाम करीब साढ़े पांच बजे गंगा घाट पर पहला दीपक जलाने के लिए पीएम मोदी जल मोटर यान से दीपक की रोशनी से रोशन हुए घाटों का अवलोकन करेंगे। मनोहारी दृश्यों के बीच गंगा विहार करते हुए पीएम मोदी चेत सिंह घाट पहुंचेंगे। जहां 10 मिनट का लेजर शो को देखेंगे। इसमें कठपुतली के माध्यम से काशी, शिव व गंगा के महात्म को दशायज़ जाएगा।इसे देखने के बाद पीएम मोदी जल मोटर यान से सीधे संत रविदास घाट जाएंगे जहां बनी जेटी पर उतर कर कार से लंका होते हुए भिखारीपुर मोड़, बरेका, ककरमत्ता फ्लाइओवर होते हुए मंडुआडीह, लहरतार से चौकाघाट घाट फ्लाइओवर पर गुजरते हुए मकबूल आलम रोड, पुलिस लाइन चौराहा, अर्दली बाजार, गिलट बाजार, तरना, हरहुआ होते हुए रिंग रोड से सारनाथ जाएंगे। सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो देखने के बाद पीएम मोदी सड़क मार्ग से बाबतपुर प्रस्थान करेंगे और बाबतपुर हवाई अड्डे से वायुयान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
पुष्पवर्षा कर पीएम का स्वागत करेंगे कार्यकर्ता
भाजपा ने काशी के सांसद व पीएम नरेंद्र मोदी के 30 नवंबर को वाराणसी आगमन पर उनके भव्य स्वागत की योजना बनाई है। पीएम मोदी के तय यात्रा मार्ग पर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लिए ढोल-नगाड़े व गाजे- बाजे एवं फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...