वायु प्रदूषण एक बड़ी समस्या है। यह कई बीमारियों का कारण तो बन ही रही है, लोगों की उम्र भी कम कर रही है। स्थिति यह है कि प्रदूषण की वजह से उत्तर भारत में लोगों की उम्र नौ साल तक कम हो रही है। मानव जीवन के लिए यह चिंताजनक तस्वीर शिकागो यूनिवर्सिटी के एनर्जी पालिसी इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट में सामने आई है।
वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक (एक्यूएलआइ) की जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में 48 करोड़ यानी कुल जनसंख्या के करीब 40 प्रतिशत लोग गंगा के मैदानी क्षेत्रों में रहते हैं। इस इलाके में प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक है। यहां के लोगों की उम्र सामान्य से नौ साल तक कम होती जा रही है। इससे भी अधिक चिंता की बात यह है कि वायु प्रदूषण गंगा के मैदानी इलाकों से अलावा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी फैल गया है। यहां प्रदूषण की वजह से लोगों की उम्र 2.5 से 2.9 साल कम हो सकती है।
एक्यूएलआइ रिपोर्ट के अनुसार उत्तर भारत में वायु प्रदूषण का स्तर दुनिया के खतरनाक प्रदूषण स्तरों में है। 2019 में यह चरम पर था। उस दौरान औसत पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) का स्तर 70.3 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर था, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों से सात गुना ज्यादा है। गंगा के मैदानी इलाकों में हालात ज्यादाा खराब हैैं, जहां 48 करोड़ लोग प्रदूषण के उस स्तर में सांस लेते है, जो यूरोप और उत्तरी अमेरिका में पाए जाने वाले खतरनाक प्रदूषण से अधिक है।
स्वच्छ वायु हो तो बदल सकते हैं हालात
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि यदि भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल अपनी वायु गुणवत्ता को डब्ल्यूएचओ के मानकों के अनुरूप स्वच्छ बनाने में सफल हो जाएं तो औसत आयु 5.6 साल बढ़ जाएगी। वहीं, एक्यूआइ को अगर मानक के अनुरूप नहीं किया गया तो हालात उलट सकते हैैं और लोगों की उम्र 5.6 साल कम हो सकती है। वायु प्रदूषण से मुक्ति दुनिया को औसत आयु में दो साल और सर्वाधिक प्रदूषित देशों में पांच साल की बढ़त दिला सकती है। भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश में दुनिया के एक चौथाई लोग रहते हैं। स्वाभाविक है कि वायु प्रदूषण कम होेने का सबसे ज्यादा लाभ इन्हीं देशों को मिलेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...