दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के अंतर्गत पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा में 1 छत्तीसगढ़ घुड़सवार रेजिमेंट एन.सी.सी. अंजोरा, दुर्ग में विजय एवं एन.सी.सी. दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को चेक, प्रमाण पत्र, पुरुस्कार वितरण समारोह के अवसर पर एन.सी.सी. के कमान अधिकारी कर्नल हरेंद्र तिवारी, डॉ. किरण कुमारी एवं अन्य एन.सी.सी. अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
एन.सी.सी. दिवस के अवसर पर आयोजित निबंध एवं कविता लेख प्रतियोगिता तथा विजय दिवस पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रावीण्य सूची में कुल 100 से अधिक प्रतिभागियों में से 22 चयनित विजेता प्रतिभागियों को चेक, प्रमाण पत्र एवं मेडल से पुरुस्कृत किया गया, जिसमें 7 एन.सी.सी.कैडेट्स पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय,अंजोरा के थे । कविता लेखन में भूमिका कौशिक, निबंध प्रतियोगिता में प्रियंका सिंह को क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। 16 दिसंबर विजय दिवस के अवसर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के एन.सी.सी. कैडेट्स अपूर्व पांडे एवं भावेश संघानी ने द्वितीय पुरस्कार तथा मनदीप कुमार गुप्ता को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इन विजेताओं को चेक, प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान किया गया। इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा में निखार एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है तथा वे समाज में अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित होते हैं।
इस आयोजन पर विजेताओं को बधाई देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एन.पी. दक्षिणकर ने कहा कि एन.सी.सी. के स्पर्धाओं में भाग लेने से कैडेट्स के शारीरिक एवं मानसिक क्षमता का विकास होता है। अधिष्ठाता डॉ. एस.के.तिवारी ने बधाई देते हुए भविष्य में भी और अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित कर शुभकामनाएं दी।
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...