Google Analytics Meta Pixel रायपुर मेडिकल कॉलेज में एनिग्मा 9.0 का भव्य आयोजन, विजेताओं को मिला सम्मान - Ekhabri.com

रायपुर मेडिकल कॉलेज में एनिग्मा 9.0 का भव्य आयोजन, विजेताओं को मिला सम्मान

रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए गए।

 

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव अमित कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में चिकित्सा शिक्षा विभाग के पूर्व संचालक एवं ऑर्थोपेडिक्स विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुबीर मुखर्जी तथा विशेष अतिथि के रूप में महाविद्यालय के एनाटॉमी विभाग के पूर्व प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. माणिक चटर्जी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी और अंबेडकर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने कार्यक्रम की मेजबानी की।

 

आयोजन में स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष डॉ. एसबीएस नेताम, स्पोर्ट्स कमेटी के अध्यक्ष डॉ. विवेक पात्रे और सह-अध्यक्ष डॉ. प्रदीप चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खेल समिति के अन्य सदस्यों और छात्र समिति ने भी आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

 

एनिग्मा 9.0 के अंतर्गत इनडोर गेम्स, एथलेटिक्स और आउटडोर स्पोर्ट्स की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनडोर खेलों में शतरंज, टेबल टेनिस, कैरम और बैडमिंटन शामिल रहे। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में 100 मीटर दौड़, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप और जेवलिन थ्रो आयोजित किए गए। वहीं, आउटडोर खेलों में खो-खो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, क्रिकेट और वॉलीबॉल के मुकाबले हुए। विभिन्न बैच के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

Read Also  नीट पेपर लीक पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट

 

पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अमित कटारिया ने कहा कि व्यस्त कार्यक्रम और आवश्यक बैठक के बावजूद उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करने के उद्देश्य से समारोह में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में रायपुर नगर निगम आयुक्त रहते हुए भी वे महाविद्यालय के खेल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

 

कटारिया ने कहा कि खेल महाविद्यालयीन जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करते हैं। हार को स्वीकार कर उससे उबरना और जीत से मिलने वाली संतुष्टि खेलों को जीवन का अहम अनुभव बनाती है। उन्होंने अपने खेल अनुभवों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

 

# शतरंज, टेबल टेनिस और कैरम में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

 

प्रतियोगिताओं के परिणामों में शतरंज के छात्र वर्ग में अभिषेक राजवाड़े और छात्रा वर्ग में डॉ. हिमानी बंजारे ने प्रथम स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस के पुरुष एकल वर्ग में डॉ. मनीष साहू और महिला एकल वर्ग में डॉ. मनीषा टोप्पो विजेता रहीं। कैरम के पुरुष एकल वर्ग में डॉ. वैभव साहू और महिला एकल वर्ग में डॉ. हर्षिता तलांडी ने जीत दर्ज की। बैडमिंटन के पुरुष एकल वर्ग में डॉ. आदित्य जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

# एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

 

एथलेटिक्स की 100 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में कर्णिक ठाकुर और महिला वर्ग में गरिमा दर्रो ने पहला स्थान हासिल किया। शॉटपुट के महिला वर्ग में डॉ. जयलता बघेल विजेता रहीं। डिस्कस थ्रो के महिला वर्ग में भी डॉ. जयलता बघेल ने बाजी मारी, जबकि लॉन्ग जंप के महिला वर्ग में वर्षा बघेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जेवलिन थ्रो के पुरुष वर्ग में डॉ. श्रवण कुमार पैकरा और महिला वर्ग में डॉ. जयलता बघेल विजेता रहीं।

Read Also  जुटे 650 से अधिक स्कूल के प्राचार्य, स्कूल की आर्थिक स्थिति खराब नहीं दे रहे हो लोग फीस

 

# टीम स्पर्धाओं में 2021 और 2022 बैच का दबदबा

 

टीम स्पर्धाओं में भी विद्यार्थियों ने शानदार खेल भावना और सामूहिक प्रयास का प्रदर्शन किया। फुटबॉल के पुरुष वर्ग में 2022 बैच की टीम ए विजेता रही। बास्केटबॉल के पुरुष वर्ग में 2022 बैच और महिला वर्ग में 2021 बैच ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी के पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में 2022 बैच की टीमों ने जीत दर्ज की।

 

क्रिकेट के पुरुष वर्ग में 2022 बैच और महिला वर्ग में 2021 बैच विजेता रहा। वहीं, वॉलीबॉल के पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में 2021 बैच की टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

एनिग्मा 9.0 के पुरस्कार वितरण समारोह ने विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान किया। विभिन्न खेलों में विजेताओं को सम्मानित कर महाविद्यालय ने पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों के महत्व को भी रेखांकित किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *