Google Analytics Meta Pixel सहेली ने ही दोस्त से नाबालिग छात्रा से करवाया दुष्कर्म, गभवर्ती हुई तो खुला मामला - Ekhabri.com

सहेली ने ही दोस्त से नाबालिग छात्रा से करवाया दुष्कर्म, गभवर्ती हुई तो खुला मामला

बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र निवासी नाबालिग स्कूली छात्रा को उसकी सहेली ने जन्मदिन मनाने के बहाने बुलाकर पहले बंधक बनाया और दोस्‍तों से उसका दुष्‍कर्म करवा दिया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने आरोपित समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

तखतपुर क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी स्कूली छात्रा है। गत मार्च में उनका जन्मदिन था। उसकी सहेली जन्मदिन मनाने के बहाने स्कूटी में लेने घर पहुंच गई। उसके मना करने पर सहेली ने फ्रेंडशिप तोड़ने की धमकी दी। दोस्‍ती बचाने के लिए वह सहेली साथ चली गई। इस दौरान सहेली के दोस्त महेंद्र ठाकुर (22) और वासुदेव ठाकुर (19) भी आ गए। सभी बेलपान तरफ गए, जहां सूने मकान में किशोरी को ले गए।

यहां एक दोस्‍त के साथ किशोरी को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। इस दौरान सहेली के दोस्‍त ने छात्रा को कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोश होने पर उसके बाद जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के समय उसकी सहेली और एक दोस्‍त बाहर थे। इस घटना के बाद उसकी सहेली स्कूटी पर बैठाकर घर पहुंचा दिया। साथ ही धमकी दी कि इस घटना की जानकारी किसी को दिया तो उसे बदनाम कर देंगे।

डर से नाबालिग छात्रा ने दुष्‍कर्म के बारे में किसी को नहीं बताया। शनिवार को छात्रा के पेट में असहनीय दर्द हुआ। उसके परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जांच के बाद किशोरी छात्रा के गर्भवती होने की बात सामने आई। इस मामले की रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने मुख्य आरोपित किशोर समेत महेंद्र ठाकुर,  वासुदेव ठाकुर,  प्रिया ठाकुर व एक अन्य युवती को आरोपी बनाया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 342, 376, 506 व 4 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Read Also  बिहार में पहले चरण के लिए 71 सीटों पर वोटिंग जारी, नीतीश ने कहा-विकास को हर वोट जरूरी

पुलिस के अनुसार पीड़ित किशोरी पिछले साल स्कूल की तरफ से डोंगरगढ़ टूर पर गई थी। तभी उसकी सहेली ने आरोपी नाबालिग से बात कराई और फ्रेंडशिप करने की बात कही। इसके बाद से नाबालिग से बातचीत होने लगी। दो माह बाद उसकी सहेली ने जबरन आरोपी नाबालिग से मिलाया था। इस बीच वह छात्रा को हमेशा मिलने बुलाता था, लेकिन डर से वह मिलने नहीं जाती थी। फिर छात्रा के जन्मदिन के दिन सहेली प्रिया जबरन ले गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

भंडारा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक, अधिकारियों की टीम रवाना

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की असामयिक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *