गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि देश के सीमावर्ती इलाकों में तैनात जवानों को कम-से-कम सौ दिन तक अपने परिवार के साथ हेडक्वार्टर पर रहने का मौका मिलेगा। इसके लिए ड्यूटी रोस्टर तैयार किया जा रहा है। बेंगलुरु में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो की विभिन्न् परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में शाह ने कहा कि उन्हें यह अवसर मिलना चाहिए। इससे सैनिकों का तनाव कम होगा। मैं इस बात को समझता हूं कि सीमा पर डटे रहना एक मुश्किल काम है। शाह ने आईटीबीपी के जवानों को आश्वासन दिया कि चुनाव से पहले सरकार इस सिलसिले में योजना बना लेगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि जब हमारे आईटीबीपी के जवान पेट्रोलिंग कर रहे हों तो कोई भी हमारे देश की एक इंच जमीन पर कब्जा करने की हिम्मत नहीं करेगा। जब हमारे आईटीबीपी के जवान पेट्रोलिंग करते हैं या डेरा डाले रहते हैं, तो मैं भारत-चीन सीमा के बारे में हमेशा आश्वस्त रहता हूं। मैं कभी चिंता नहीं करता, क्योंकि वहां कोई भी हमारी जमीन का अतिक्रमण नहीं कर सकता है। बताते चलें, अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीनी सैनिकों से झड़प के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है।
आईटीबीपी के जवान “हिमवीर”
शाह ने आईटीपीबी और सीएपीएफ की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे देश के सबसे कठिन इलाकों में सेवा प्रदान करते हैं। हम उन परिस्थितियों की कल्पना भी नहीं कर सकते। वे माइनस 42 डिग्री सेल्सियस में काम करते हैं। ऐसा तभी संभव है, जब किसी की इच्छाशक्ति बहुत मजबूत हो और मन में देशभक्ति की प्रबल भावना हो। आईटीबीपी के जवानों को लोगों ने हिमवीर की उपाधि दी है। यह सरकार द्वारा दिए जाने वाले पद्म श्री और पद्म विभूषण पुरस्कारों से कहीं अधिक है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By User 6 /
February 10, 2026 /
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...