Google Analytics Meta Pixel एक जनवरी से बदल गए ये नियम - Ekhabri.com

एक जनवरी से बदल गए ये नियम

एक जनवरी से नया वर्ष और महीना शुरू हो रहा है। हर बार की तरह इस बार भी आम आदमी के जीवन को प्रभावित करने वाली वित्तीय और अन्य सेवाओं से जुड़े के नियमों में बदलाव हो रहा है। इसमें बैंक लाकर से लेकर एनपीएस और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम शामिल हैं। वहीं, वाहनों के मूल्य में भी वृद्धि होने जा रही है। आइए आपको बताते हैं कि आज से कौन-कौन से नियमों और सेवाओं में बदलाव हो रहा है।
बैंक लाकर के नियमों में बड़ा परिवर्तन

 

-आरबीआई की ओर से अगस्त 2022 में जारी गाइडलाइंस के अनुसार, बैंकों को अपने मौजूदा लाकर ग्राहकों के साथ नया समझौता करना होगा।
-मौजूदा ग्राहकों को लाकर रखने के लिए योग्यता का सबूत पेश करना होगा।
-नए लाकर समझौते में बैंक अनुचित नियम या शर्तें नहीं जोड़ सकेंगे।
-बैंकों को स्ट्रांग रूम के प्रवेश और निकास द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे।
-सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग कम से कम 180 दिनों तक सुरक्षित रखनी होगी।
-ग्राहक की शिकायत की स्थिति में बैंकों को पुलिस जांच पूरी होने या विवाद के निपटारे तक सीसीटीवी रिकार्डिंग सुरक्षित रखनी होगी।
-इमारत में आग लगने या गिरने, लाकर से सामान चोरी होने या खो जाने पर ग्राहकों को बैंक शुल्क का 100 गुना तक मुआवजा मिलेगा। हालांकि, प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान के लिए बैंक उत्तरदायी नहीं होगा।
-सरकारी प्राधिकरणों की ओर से लाकर में रखे सामान को जब्त करने या सीज करने की जानकारी बैंकों को ग्राहकों को पत्र के साथ ई-मेल या एसएमएस के जरिये भी देनी होगी।
-बैंक लाकर आवंटन के लिए ग्राहकों से टर्म (सावधि) जमा की मांग कर सकते हैं। लेकिन यह तीन वर्ष की लाकर फीस से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। मौजूदा ग्राहकों से ऐसी जमा की मांग नहीं की जा सकती है।

Read Also  शुक्रवार को व्रतधारी करें महालक्ष्मी मंत्र का जाप, मिलेगा समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद

 

एनपीएस से आंशिक निकासी के लिए आवेदन
पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के अनुसार, सरकारी कर्मचारी एक जनवरी से नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) से आंशिक निकासी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ केंद्र, राज्य सरकारों और स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारियों को मिलेगा। कर्मचारियों को आंशिक निकासी के लिए अपने नोडल कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा।

 

क्रेडिट कार्ड रिवार्ड पाइंट
एक जनवरी से क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर दिए जाने वाले रिवार्ड पाइंट से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इसमें रिवार्ड पाइंट दिए जाने की योजना से लेकर इनको रिडीम यानी इस्तेमाल करने तक के नियम शामिल हैं। बैंकों और क्रेडिट कार्ड के अनुसार यह बदलाव अलग-अलग हो सकता है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से जुड़ी फीस में भी बदलाव करने जा रहा है। बैंक अपने ग्राहकों को एसएमएस के जरिये भी बदलावों की जानकारी दे रहे हैं।

 

वाहनों के मूल्य में होगी वृद्धि
जनवरी में देश में वाहनों के मूल्य में दो प्रतिशत तक की वृद्धि होगी। वाहन निर्माता कंपनियां टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर्स, किआ इंडिया, आडी, मर्सिडीज, जीप इंडिया, रेनो, एमजी मोटर्स वाहनों के मूल्य में पहले ही वृद्धि की घोषणा कर चुकी हैं। इसमें व्यक्तिगत और वाणिज्यिक दोनों प्रकार के वाहनों के मूल्य में वृद्धि शामिल है।

 

13 दिन बंद रहेंगे बैंक
जनवरी की शुरुआत रविवार के अवकाश के साथ हो रही है। इस महीने में बैंक कुल 13 दिन बंद रहेंगे। इसमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार और विभिन्न् त्योहार के कारण होने वाला अवकाश शामिल हैं। हालांकि, त्योहार के महत्व के चलते राज्यों में बैंकों के बंद होने के दिनों की संख्या अलग-अलग हो सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...