स्क्वैश स्टार सौरव घोषाल ने मलेशिया ओपन चैम्पियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वर्ल्ड नंबर-15 घोषाल ने शनिवार को पुरुष एकल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में शीर्ष वरीय कोलंबिया के मिगुएल रोड्रिगेज को मात दी। इसके साथ ही घोषाल इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।
भारतीय स्क्वैश का चेहरा माने जाने वाले दूसरी वरीयता प्राप्त घोषाल ने कोलंबियाई खिलाड़ी को 55 मिनट में 11-7, 11-8 और 13-11 से हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। रोड्रिगेज के पास तीसरे सेट में 10-9 के स्कोर पर गेम प्वाइंट था, लेकिन घोषाल ने फ्रंट-कोर्ट से काउंटर-ड्रॉप के साथ इसे खत्म कर दिया।
फिर भारतीय खिलाड़ी ने अपने दूसरे मैच प्वाइंट पर मुकाबला जीत लिया, जब रोड्रिगेज का बैकहैंड ड्राइव ‘टिन’ से जा टकराया। सौरव घोषाल के खिताबी जीत की खास बात यह रही कि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में एक भी गेम नहीं गंवाया।
कुआलालंपुर में हुए फाइनल मुकाबले के बाद घोषाल ने कहा, ‘जाहिर तौर पर यह बहुत अच्छा लगता है. मैंने इस सफर में कुछ अच्छे खिलाड़ियों को हराया. फाइनल एक उच्च गुणवत्ता वाला मैच था। तीसरा गेम जितना कठिन था, दूसरा भी उतना ही कठिन था क्योंकि मैं 0-7 से पीछे था. यह जीत मेरे ओर से की गई कड़ी मेहनत का इनाम है.’
35 साल के सौरव घोषाल का यह 10वां पीएसए खिताब रहा। साथ ही, तीन साल में यह उनका पहला पीएसए खिताब था। इससे पिछली बार साल 2018 में कोलकाता ओपन के रूप में उन्होंने पीएसए खिताब जीता था।
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...