एक्टर अध्ययन सुमन और कंगना रनौत का रिलेशनशिप बॉलीवुड के सबसे विवादित रिलेशनशिप में से एक रहा है. जब ऋतिक रोशन-कंगना रनौत के बीच विवाद सामने आया था, तब अध्ययन ने एक लंबे इंटरव्यू के दौरान कहा था कि जब वह कंगना को डेट कर रहे थे, तब एक्ट्रेस ने उनका मानसिक शोषण किया था. लेकिन अध्ययन अब फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के खिलाफ बोलने को लेकर कंगना का सपोर्ट कर रहे हैं.
अध्ययन ने कहा कि कंगना ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान कड़ी मेहनत से बनाई है और इसके लिए मैं उनकी इज्जत करता हूं. अध्ययन ने कहा, ‘लोग कह रहे हैं कि मैं अपनी एक्स के बारे में बात कर रहा हूं. लेकिन मैंने हमेशा स्पष्ट किया है कि मैं हमेशा से ही कंगना की रिस्पेक्ट करता हूं. उन्होंने इज्जत और फेम कमाने के लिए काफी कठोर परिश्रम किया है, जिसे वह आज एन्जॉय कर रही हैं. वह एकदम सही उदाहरण है, जो इंडस्ट्री में बड़े लोगों से टक्कर ले रही हैं.










