Google Analytics Meta Pixel तेज गति वाले स्वदेशी लक्ष्य विमान का सफल परीक्षण - Ekhabri.com

तेज गति वाले स्वदेशी लक्ष्य विमान का सफल परीक्षण

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बुधवार को ओडिशा के चांदीपुर तट पर तेज गति वाले स्वदेशी लक्ष्य विमान हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (अभ्यास) का सफल परीक्षण किया। अभ्यास मिसाइलों के लिए टारगेट बनता है। इसका उपयोग विभिन्न् मिसाइल प्रणालियों के मूल्यांकन के लिए हवाई लक्ष्य के रूप में किया जाता है। परीक्षण के दौरान विमान की निगरानी टेलीमेट्री रडार और इलेक्ट्रो आप्टिकल ट्रैकिग सिस्टम (ईओटीएस) सहित विभिन्न् ट्रैकिग सेंसर की जांच की गई। अभ्यास ने सभी लक्ष्य सटीक और तय मानकों के अनुरूप हासिल किए।
रक्षा मंत्री ने दी बधाई
अभ्यास के सफल परीक्षण पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिह ने डीआरडीओ के अधिकारियों व विज्ञानियों को बधाई दी है। डीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश  रेड्डी ने भी अभ्यास के सफल उड़ान परीक्षण से जुड़ी टीमों को बधाई दी है। उन्होंने इसकी सटीकता और प्रभावशीलता को देखते हुए इसे फोर्स मल्टीप्लायर करार दिया। यह स्वदेशी लक्ष्य विमान एक बार विकसित होने के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के लिए हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (एचईएटी) की आवश्यकताओं को पूरा करेगा। यह डीआरडीओ के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान बेंगलुरु द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
एक साल पहले भी किया था परीक्षण
इसके परीक्षण के मौके पर डीआरडीओ और आईटीआर से जुड़े अधिकारियों तथा विज्ञानियों का दल मौके पर मौजूद था। यह टारगेट एयरक्राफ्ट उड़ान, नियंत्रण, मार्गदर्शन और नेविगेशन प्रणाली से युक्त है। लैपटाप आधारित ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। एक साल पहले भी इसका सफलतापूर्वक परीक्षण किया जा चुका है। डीआरडीओ ने जून में अग्नि और पृथ्वी समेत कई भारी भरकम बैलेस्टिक मिसाइलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। सभी मिसाइलें अपने टारगेट को हासिल करने में पूरी तरह कामयाब रहीं। डीआरडीओ द्व्रारा इस हफ्ते कुछ और मिसाइलों का परीक्षण किया जा सकता है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली छत्तीसगढ़ में

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *