Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री 9 अगस्त को सरगुजा के सीतापुर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री 9 अगस्त को सरगुजा के सीतापुर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल

क्षेत्रवासियों को देंगे 334.23 करोड़ के 269 विकास कार्यों की सौगात,696 हितग्राहियों को वितरित होंगे व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वनाधिकार पत्र, 27 हजार से ज्यादा हितग्राहियों को होगा आवश्यक दस्तावेज, सामग्री और सहायता राशि के चेक का होगा वितरण,दिवासी संस्कृति की छवि को प्रदर्शित करता मंच तैयार, योजनाओं पर आधारित लगाए गए हैं विभागीय स्टॉल,आदिवासी लोक कला की बिखरेगी छटा,अनुसूचित जनजाति समुदाय की विशिष्ट प्रतिभाओं का होगा सम्मान

 रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर सरगुजा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय सीतापुर के स्टेडियम में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 334.23 करोड़ रूपए की लागत के 269 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल इन कार्यों में से 143.48 करोड़ रूपए की लागत के 136 कार्यों का लोकार्पण तथा 190.75 करोड़ रूपए की लागत के 133 कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए आदिवासी संस्कृति की छवि को प्रदर्शित करता मंच तैयार किया गया है। इस भव्य कार्यक्रम में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत 27 हज़ार से भी ज्यादा हितग्राहियों को अलग अलग सौगातें मिलेंगी। इस दौरान आदिवासी संस्कृति की छवि और योजनाओं पर आधारित विशेष थीम से सुसज्जित विभागीय स्टॉल लगाए गए हैं तथा आदिवासी परम्परा और रीति के अनुसार अद्भुत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

696 हितग्राहियों को मिलेंगे वनाधिकार पत्र

विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत 27 हजार से अधिक हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज, सामग्रियों और सहायता राशि के चेक का होगा वितरण-* इस दौरान राजस्व विभाग के 22 हजार 268 हितग्राहियों को जाति, निवास, आय, बी-1, खसरा एवं ऋण पुस्तिका का वितरण, कृषि विभाग के 170 हितग्राहियों को स्पेयर पम्प, रागी मिनी किट, किसान समृद्धि योजना के चेक, शाकम्भरी योजना से पम्प, श्रम विभाग के 1280 हितग्राहियों को सहातया राशि के चेक, पशु विभाग के 680 हितग्राहियों को बैकयार्ड कुक्कुट वितरण, नर बकरा योजना व मादा वत्स योजना का लाभ, शिक्षा विभाग द्वारा 300 हितग्राहियों को सायकल, समाज कल्याण विभाग के 129 हितग्राहियों को छड़ी एवं मोटराइज्ड साईकल, उद्यान विभाग के 267 हितग्राहियों को सब्जी मिनी किट, पॉवर स्पेयर, पैक हाउस अनुदान पत्रक व केसीसी, स्वास्थ्य विभाग के 100 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण, महिला एवं बाल विकास विभाग के 1002 हितग्राहियों को सुपोषण किट, खाद्य विभाग के 100 हितग्राहियों को राशनकार्ड, मतस्य विभाग के 100 हितग्राहियों को जाल एवं आईस बॉक्स, क्रेडा विभाग के 5 हितग्राहियों को सौर सुजला योजना से पंप का वितरण, आदिवासी विकास विभाग के 696 हितग्राहियों को व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार पत्र, गोधन विभाग के 100 हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र, जिला पंचायत विभाग के 03 हितग्राहियों और जिला अंत्यावसायी के 03 हितग्राहियों को चेक वितरण किया जाएगा।

Read Also  वर्ल्ड कप -भारत की लगातार छठी जीत: इंग्लैंड को हराया

अनुसूचित जनजाति समुदाय के विशिष्ट प्रतिभाओं का होगा सम्मान

इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति समुदाय के ऐसे विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। जिनमें विभिन्न कलाओं के ख्याति प्राप्त कलाकरों, स्टेट तथा नेशनल स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले , विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले, नीट क्वालिफाई करने वाले विद्यार्थियों सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न विभागों के लगाए जाएंगे स्टॉल, हितग्राहीमूलक योजनाओं की दी जाएगी जानकारी-* विभिन्न विभागों के 13 विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे। जिनमें आदिम जाति कल्याण विभाग, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, मिलेट्स कैफे, सिंचाई विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, वन विभाग, खाद्य विभाग, पीएचई विभाग, नगर निगम के स्टॉल लगाए जाएंगे। जिसमें लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। योजनाओं से सम्बंधित 27 हजार से ज्यादा हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक आवश्यक सामग्रियां तथा दस्तावेज वितरित किए जाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *