Google Analytics Meta Pixel मेडिकल करवाकर बीमा देने वाली कंपनी नहीं लगा सकती बीमारी छिपाने का आरोप - Ekhabri.com

मेडिकल करवाकर बीमा देने वाली कंपनी नहीं लगा सकती बीमारी छिपाने का आरोप

मेडिक्लेम देने से पहले बीमा कंपनी ने अपने ही डाक्टर से बीमा लेने वाले व्यक्ति का मेडिकल परीक्षण करवाया हो तो कंपनी क्लेम के दावे को इस आधार पर खारिज नहीं कर सकती कि उससे पुरानी बीमारी छिपाई गई। इंदौर के उपभोक्ता फोरम की जिला पीठ ने इस टिप्पणी साथ कैंसर के मरीज को दो लाख की क्लेम राशि के साथ ब्याज और मानसिक परेशानी के लिए 25 हजार रुपये भी चुकाने का आदेश दिया है।
    मानपुर महू निवासी कोमल चौधरी ने दो लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा पालिसी बजाज एलियांज कंपनी से दिसंबर, 2016 में ली थी। मार्च, 2017 में पेट दर्द की शिकायत के बाद जांच में उन्हें पेट का कैंसर होने की बात पता चली। उपचार के खर्च के तौर पर पालिसी के अनुरूप जब क्लेम राशि का दावा पालिसी धारक ने किया तो बीमा कंपनी ने यह कहते हुए क्लेम दावा खारिज कर दिया कि बीमा लाभार्थी ने अपनी पुरानी बीमारी कंपनी से छुपाई। साथ ही बीमा धारक पर हाईपरटेंशन और टीबी से पीड़ित होने की जानकारी नहीं देने का आरोप भी लगाया।
    बीमा कंपनी के इस बर्ताव पर बीमित महिला के परिजन ने कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में दावा किया। उपचार के दौरान महिला की 2019 में मौत भी हो गई। उपभोक्ता फोरम में केस चलता रहा। कंपनी के वकील ने फोरम में कहा कि बीमित के स्वजन उसकी मौत का भावनात्मक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। महिला के भाई एसएन गोयल ने वकील के तौर पर केस लड़ा। उन्होंने फोरम में कहा कि कोई भी व्यक्ति कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को तीन महीनों तक इसलिए छुपाए कि उसे बीमा क्लेम हासिल करना है और उपचार नहीं कराए, यह हास्यास्पद है। बीमा कंपनी इस तरह के तर्क देकर उपभोक्ता संरक्षण्ा विधान का उल्लंघन कर रही है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में धर्म स्वतंत्रता विधेयक सहित कई बड़े फैसले

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...

पारागांव में समाज अधिवेशन, मुख्यमंत्री ने भवन और सड़क के लिए राशि स्वीकृत

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026।रायपुर जिले के पारागांव में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज के विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *