Google Analytics Meta Pixel काठाडीह में बने पीएम आवास हो रहे जर्जर-खिड़की, दरवाजे पार - Ekhabri.com

काठाडीह में बने पीएम आवास हो रहे जर्जर-खिड़की, दरवाजे पार

रायपुर। मठपुरैना, काठाडीह स्थित पीएम आवास योजना के तहत 1500 आवास बने हैं और इन आवासों की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। तीन -चार साल होने को है फिर 15 से 20 प्रतिशत कार्य होना बाकी है। लेटलतीफी की वजह से आवास अभी से जर्जर रूप ले चुके हंै। वहां हालात ऐसे है कि असामाजिक तत्वों के लोग खिड़की, दरवाजे, पाइपलाइन के कनेक्शन, वायर, बिजली के उपकरण को चोरी कर ले गए हैं। कायदे से अब तक इस योजना के अंतर्गत आवास तैयार हो जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। योजना के तहत गरीबों के आशियाने को अभी तैयार होने में और समय लग सकता है। मिली जानकारी के अनुसार पीएम आवास योजना के अंतर्गत मठपुरैना,काठाडीह में टू डीपीआर 928 ड्यूज एवं 667 ड्यूज के अंतर्गत आवास निर्माण एवं अधोसंरचना विकास का कार्य हो रहा है। उक्त दोनों परियोजना के लिए सेंटर गर्वमेंट से 27/2/2018 को स्वीकृति प्राप्त उपरोक्त कार्य के लिए निविदा आमंत्रित कर मेसर्स गोयल ट्रैडर्स दुर्ग को कार्य आदेश 27/02/2018 को जारी किया गया। मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त कार्य के लिए समय अवधि 27 माह नियत थी, 928 ड्यूज की लागत 41.18 लाख एवं 667 ड्यूज की लागत 2951.28 लाख है। निर्माण कार्य के अंतर्गत शासन से जितनी राशि प्राप्त हुई थी उससे अधिक का कार्य हो चुका है। वर्तमान 78 प्रतिशित भौतिक प्रगति है, विगत दो सालों निर्माण कार्य कोरोना काल के कारण बाधित रहा है। साथ ही शासन से राशि प्राप्त नहीं होने से निर्माण कार्य प्रभावित रहा। उपरोक्त आवासों का आवंटन प्रक्रियाधीन है। प्रति आवास की लागत 4 लाख 75 हजार है।

Read Also  किराया नामा के आधार पर मालिकाना हक प्राप्त नहीं किया जा सकता-डॉ नायक

राशि नहीं मिलने से निर्माण देरी

राशि में लेटलतीफी की वजह से आवास पूरी तैयार नहीं हो पा रहे हंै। दो साल से कोरोनाकाल के बाद शासन की तरफ से राशि नहीं मिलने की वजह से निर्माण कार्य में गति नहीं आ रही है। जिसकी वजह से गरीबों को उनका आशियाना अभी तक बनकर तैयार नहीं हुआ है।

आवास के खिड़की, दरवाजे ले गए चोर

पीएम आवास के करीब दर्जनों दरवाजे और खिड़की सहित लोहे के एंगल को चोरों ने साफ कर दिया है। यहां आवास की देखरेख के लिए चौकीदार है लेकिन रात के अंधेरा का फायदा उठाकर ये चोर मौके का फायदा उठाकर चोरी कर रहे हैं।

दीवार को तोड़कर दरवाजे की चोरी

ईंट से बनी दीवार को तोड़कर खिड़की, टायलेट की सीट और दरवाजे की चोरी कर ली गई है। साथ ही दीवार को नुकसान पहुंचाया गया है, जिसकी वजह से मकानों पर लंबी-लंबी दरारें भी आ गई हैं। जिससे दीवार के गिरने की संभावना बनी हुई है।

असामाजिक तत्वों का जमवाड़ा

काठाडीह में आवास में असामाजिक तत्वों का शाम होते ही वहां जमवाड़ा लग जाता है और शराबी, गंजेडी उत्पात मचाते हैं। इन्हें मना करने वाला कोई नहीं है। 20-30 लोगों के बीच एक चौकीदार क्या कर सकता है। यहां एक-दो बार चौकीदार पर चाकू से हमला भी कर चुके है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...