Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 24 जून राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 24 जून राशिफल 2020

मेष- आज के दिन मन मुताबिक काम होगा, जिसको लेकर मन में उत्साह और प्रसन्नता को महसूस करेंगें. वहीं दूसरी ओर कार्यों को शक्ति एवं स्फुर्ति के साथ कर पायेंगे. जॉब करने वाले व्यक्तियों को ऑफिस में कुछ नये काम की जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यवसाय में उत्साह के साथ आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन कर पायेंगे. आप से प्रतिस्पर्धा रखने वाले एवं ईर्ष्या करने वालों के दाँत खट्टे होंगे. कल की तरह आज भी हृदय रोगियों को सचेत रहना होगा. पिता को मित्रवत समझते हुए अपनी परेशानियों को उनसे साझा करें, विषम परिस्थितियों में उनकी की सलाह कारगर होगी.  विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं.

 

वृष- आज के दिन धन से संबंधित मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा, अनावश्यक खर्च आर्थिक रूप से परेशान कर सकता है. कर्मक्षेत्र में आपके द्वारा किये जा रहें प्रयास अब रंग लाने वाले हैं, इसलिए कठोर परिश्रम निरंतर जारी रखें, ताकि अच्छे रिजल्ट प्राप्त हो सके.  व्यापारियों को बड़े क्लाईंटों के सुझावों को गंभीरता से लेना होगा. छांछ, जूस, नीबू पानी, बेल का शर्बत आदि का सेवन अधिक करें जिससे बॉडी को डीटाक्स करने में मदद मिले. ग्रैंडफादर की सेवा करने का मौका मिले तो पीछे न हटे यदि वह आपके साथ नहीं रहते हैं, तो उनके लिए कोई उपहार भेज सकते हैं.

 

मिथुन- आज के दिन बैंक-बैलेंस, नेटवर्क और सुख साधनों पर विशेष ध्यान देना होगा, वहीं दूसरी ओर धन बचाने से संबंधित कुछ प्लानिंग करनी चाहिए. नयी नौकरी को लेकर उन्नति के द्वार खुल सकते हैं, इसके अतिरिक्त फाइनेंस से संबंधित नौकरी करने वालों को अच्छे मुनाफे प्राप्त होंगे. कपड़ों का कारोबार करने वालों को लाभ मिलने कि संभावना है. विद्यार्थियों को यदि स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां चल रहीं हैं, तो सजग रहें. स्वास्थ्य में यदि सिरदर्द जैसी समस्याएं अक्सर रहती हैं तो सचेत रहना होगा. साथ ही आंखों का भी ख्याल रखें, इससे संबंधित एक्सरसाइज कर सकते हैं. जीवनसाथी का मार्गदर्शन मुश्किलों से बाहर निकालने में सहायक होगा.

 

कर्क- आज का दिन उत्साह से परिपूर्ण है. अपने कार्य को पूरी लगन से करें, परिणाम अच्छा मिलेगा. कर्मक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियां कुछ ज्यादा आ सकती हैं, लेकिन आपको परेशान नहीं होना है. व्यवसाय की गति मन्द रहने वाली है, इसलिए आज इसको लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं होना है, वहीं ग्राहक व बड़े व्यापारियों से उधार लेन-देन से भी दूरी बनाकर रखें. हेल्थ में फिसल कर चोट लगने की आशंका है इसलिए संभल कर चलें, खासकर गर्भवती महिलाओं को इस ओर सचेत रहने की आवश्यकता है. परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत होगा, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगें.

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह- आज के दिन सामानों की लिस्ट छोटी रखें, क्योंकि बेवजह के खर्च आपके खर्चों की लिस्ट लंबी कर सकते हैं. भविष्य को लेकर मन में कुछ नकारात्मक विचार आएंगे, हो सकता है आप खुद में बहुत अच्छा फील न करें इसलिए मस्तिष्क और कार्य का ताल-मेल बनाकर चलना होगा.  ऑफिशियल पूर्व नियोजित कार्य सफल होने में संदेह रहने वाला है. व्यापार कि बात करें तो जो लोग अनाज से संबंधित कारोबार करते हैं उनको बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है. सेहत में जो लोग बहुत देर तक खड़े होकर कार्य करते हैं उनको कमर से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है. मां का सानिध्य प्राप्त होगा.

 

कन्या- आज के दिन दूसरों के लिए समय निकालना होगा, वहीं दूसरी ओर संगति पर भी ध्यान दें. जो लोग मीडिया से जुड़े हैं, उनकी आज महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती हैं. भविष्य के बदलावों पर चर्चा होने की संभावना है. जो लोग अक्सर दूसरों के लिए नकारात्मक बातें करते हैं उनसे दूरी बना कर चलें. व्यापार में रुका हुआ धन प्राप्त होगा. जिन विद्यार्थियों की परीक्षा नज़दीक है उनको पढ़ाई कल के लिए नहीं टालन चाहिए. स्वास्थ्य में अधिक जंक फूड व बाजार में बने खान-पान का सेवन न करें. परिवार के लोगों के साथ अच्छा बर्ताव करना होगा. एक मीठा वचन दूसरों को प्रसन्न कर सकता है.

 

तुला- आज का दिन आपके लिए प्लान का है, भविष्य व बड़े निवेश आदि पर सलाहकारों से राय मशवरा करना चाहिए. साथ ही भविष्य को लेकर कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने पड़ेंगे. कर्मक्षेत्र में उच्चाधिकारी आपके काम को बारीकी से चेक कर रहे हैं, इसलिए काम में लापरवाही बिल्कुल न करें. कारोबार में कंपटीशन की वजह से अपने व्यापार को मुश्किल में न डालें, बल्कि लगन से व्यापार को करने का समय चल रहा है. प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूर्ण योगदान देना चाहिए. सेहत में यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा.

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक- आज के दिन आप मानसिक रूप से एक्टिव रहेंगे. वहीं आपको धैर्य रखते हुए जी-तोड़ मेहनत करनी चाहिए. ऑफिसियल कार्य सहकर्मियों के साथ मिलकर करें, इससे काम का बोझ कुछ कम होगा और गलतियों के होने की गुंजाईश भी नहीं रहेगी. ठेकेदारी करने वालों के लिए दिन अधिक खर्चों से भरा हो सकता है. स्टूडेंट्स रेगुलर क्लासस को फॉलो करें. शुगर के पेसेन्ट अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें, बिगड़ा खान-पान सेहत को बिगाड़ सकता है. ज़मीन खरीदने व बेचने की प्लानिंग कर रहें हैं, तो उस पर विचार किया जा सकता है. निकट के लोगों से महत्वपूर्ण सुझाव मिल सकता है.

 

धनु- आज के दिन अचानक कार्य का भार बढ़ सकता हैं, इसलिए आज तैयार रहें. ऑफिस में कठिन कार्य को देखकर हताश नहीं होना चाहिए और न ही आत्मविश्वास में कमी आने दें. बड़े व्यापार करने वाले अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे लेकिन उनको एक बात का ध्यान रखना होगा कि किसी भी महिला ग्राहक से विवाद न करें. एलर्जी को लेकर परेशान होना पड़ सकता है यदि एलर्जी की समस्या काफी समय से है तो उसे अनदेखा करना महँगा पड़ेगा. जीवनसाथी को तनाव रहेगा. घर में अग्नि दुर्घटना के प्रति अलर्ट रहें, बिजली से संबंधित कार्य पेंडिंग चल रहा हैं तो उसे जल्द ही ठीक करा लें.

 

मकर- आज के दिन पिछली की गई मेहनत से लाभ प्राप्त होगा. जो भी टेक्नोलॉजी से संबंधित चीजों का प्रयोग करते हैं, जैसे मोबाइल लैपटॉप इत्यादि उनके खराब होने की आशंका है. सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को कोई नया कार्य सौंपा जा सकता है, खासकर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग तैयार रहें. कला जगत से जुड़े लोगों को हुनर को दिखाने का मौका मिलेगा. कपड़े और कॉस्मेटिक्स का व्यापार करने वालों को लाभ की संभावना है. नया व्यापार शुरू करने से अच्छा हैं वर्तमान समय में चल रहें व्यापार पर ही फोकस करें. पुरानी बीमारी को अनदेखा करना ठीक नहीं. संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें.

Read Also  आज का राशिफल 17 जुलाई 2020

 

कुम्भ- आज के दिन बनते हुए कार्यों में अवरोध आएंगे, वहीं दूसरी ओर ऐसी स्थिति में क्रोध आने कि आशंका है, जो बेवजह मानसिक तनाव को बढ़ाने वाला होगा. उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की सम्भावना है. यदि धन वापस मिलता है तो खर्च करने की बजाए उसे संचित करना लाभकारी रहेगा. ऑफिशियल स्थितियां सामान्य रहने वाली है. व्यापारियों को टेक्नॉलजी का प्रयोग करने से लाभ होगा. खान-पान का विशेष ध्यान रखें, गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज करें. बाहर जाते समय वाहन के दस्तावेज़ रखना न भूलें, चलान कटने की आशंका है. संतान कि पढ़ाई पर माता-पिता को पैनी निगाह रखनी होगी.

 

मीन- आज के दिन घरेलू खर्चों को लेकर परेशान रहने वाले हैं, वर्तमान समय में ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव घरेलू खर्चों को बढ़ा रहा है. गुरू का मार्गदर्शन मिलेगा, संभव हो तो उनसे बात करें. ऑफिशियल स्थितियों कि बात कि जाए तो कार्य को परख लेना चाहिए कि आप इस कार्य को बखूबी निभा पाएंगे  या नहीं. स्पोर्टस का बिजनेस करने वालों को वर्तमान समय में धैर्य रखने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य में अज्ञात भय आपके रोगों का कारण बन सकता है. आपके व जीवनसाथी के बीच कोई तीसरा व्यक्ति मतभेद पैदा करने का प्रयास करेगा. इसलिए दूसरों कि बातों में आने से बचना होगा.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, धर्मांतरण करने के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *