Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 8 जून राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 8 जून राशिफल 2020

मेष- आज के दिन आपके गुणों की प्रशंसा सुन कर विरोधी व ईर्ष्या करने वालो की संख्या बढ़ सकती है लेकिन आपको उन पर ध्यान नहीं देना है. ऑफिशिल यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे. मेडिकल से संबंधित कारोबार करने वालों के लिए समय उत्तम है साथ ही ज्यादा प्रयोग में आने वाली दवाइयों को स्टोर करके रखें. जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत है उनको ऑनलाइन कोर्स आदि पर ध्यान देना चाहिए. पेट दर्द की समस्या हो सकती है गरीष्ठ भोजन के सेवन से परहेज करें. धार्मिक आयोजन  की रूप-रेखा बन सकती है.

 

वृष- आज के दिन थोड़ा कार्यभार अधिक रहेगा, क्योंकि परमात्मा इस समय आपकी क्षमता चेक कर रहे हैं, इस स्थिति को देखते हुए आपको उनके भरोसे पर खरा उतरना होगा. सॉफ्टवेयर से संबंधित कार्य करने वालों का दिन संतोषजनक रहेगा. कॉस्टमेटिक का व्यापार करने वालों को मुनाफा हाथ लग सकता है. वहीं दूसरी ओर खाने-पीने से संबंधित कारोबार करने वालों को भी लाभ होता दिखाई दे रहा है. हेल्थ में स्प्राउट व कम घी तेल वाला भोजन ग्रहण करें. वाहन चलाते समय गति पर ध्यान रखें आपकी वजह से किसी को चोट पहुंच सकती है. जीवनसाथी आपके करियर के क्षेत्र में मदद करेंगे.

 

मिथुन- आज का दिन थोड़ा सा मानसिक रूप से दबाव वाला है, इसलिए मन न हो तो भी कार्य में लगे रहें, क्योंकि खाली बैठना अत्यधिक तनाव वाला होगा. आर्थिक लाभ पाने के लिए यह समय काफी उत्तम हो सकता है. बॉस के साथ तालमेल बनाकर चलें, उनसे वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको प्रतिष्ठित संस्थान से नौकरी मिलने की संभावनाएं दिख रही है. हेल्थ की बात करें तो सर्वाइकल के मरीज़ दर्द को लेकर सचेत रहें. वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती है. अपनों पर बेवजह की शंका करने से बचना चाहिए.

 

कर्क- आज के दिन एक बात ध्यान रखनी है कि जिन लोगों का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है उन्हें अधिक क्रोध करने से बचना चाहिए. ऐसा करना आपके स्वास्थ्य में और अधिक गिरावट ला सकता है. ऑफिशियल कार्यों को एक नयी दिशा देंगे जिससे बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं. व्यापारी वर्ग लाभ के चलते कंपनियों से अधिक माल न खरीदें क्योंकि ग्रहों की स्थितियाँ भविष्य में नुकसान कराने वाली दिख रही हैं. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर ध्यान दें. स्वास्थ्य की दृष्टि से कल की तरह आज भी आंखों की समस्या को लेकर सचेत रहें. महिलाओं को घर के विवादों से दूर रहना चाहिए.

 

सिंह- आज का दिन उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो प्रोफेशन से प्रवक्ता हैं. अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे, आपकी तेज-तरार बातें दूसरों पर छाप छोड़ेंगी. ऑफिस में आज आपके कार्यों को महत्व दिया जाएगा. यदि आप बैंक सेक्टर से जुड़े हैं तो बैंक की ओर से टारगेट मिल सकता है. प्लेशमेंट का बिज़नेस करने वालों को कानूनी दांव-पेच से बचकर रहना चाहिए.  सेहत में अच्छा व राजसीय भोजन करें स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. यदि आपका कोई जमीनी विवाद चल रहा है तो अभी इस ओर सतर्क ही रहें, ऐसा न हो की बात आपके हाथ से निकल जाएं.

 

कन्या- आज के दिन मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे. जीवन के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव आयेगा. महत्वपूर्ण अवसर हाथ लग सकते हैं, बशर्ते आप उन्हें नज़रअंदाज़ न करें. ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो जो महिलाएं करियर के क्षेत्र से जुड़ी है उनको धन संबंधित लाभ होने की संभावना है. व्यावसायिक आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी एवं पूर्व में रुका हुआ धन पुनः प्राप्त हो सकता है. जो विद्यार्थी प्रतियोगीता परीक्षा की तैयारी में लगे है उनको अधिक ध्यान लगाकर पढ़ाई करने की आवश्यकता है. दमें के रोगियों को अपना विशेष ध्यान रखना होगा. वहीं दूसरी ओर मां के स्वास्थ्य को लेकर भी चिन्ता रहेगी.

 

तुला- आज के दिन अपने आत्मविश्वास में कमी न आने दें. मन में प्रसन्नता बनाएं रखनी होगी. कर्मक्षेत्र में सहकर्मियों से काम कराने के लिए मीठे शब्दों का प्रयोग करना बेहद जरूरी है. बुद्धि एवं कल्पना शक्ति से अपने व्यवसाय को सफल एवं उच्च बनाएंगे साथ ही किए गए श्रम का उचित लाभ मिलने की भी संभावनाएं दिख रही है. हेल्थ की बात करें तो जो लोग अक्सर एसीडिटी की समस्या को लेकर परेशान रहते हैं उनको खाली पेट रहने से बचना चाहिए. पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण आपको तनाव हो सकता है. कर्तव्यों का निर्वाहन करें मां लक्ष्मी आपके सभी विघ्नों को हर लेंगी.

 

वृश्चिक- आज के दिन दिनचर्या में कुछ खलन आ सकता है जिससे आपका रूटीन वर्क बिगड़ जाए. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोग घरेलू तनाव को प्रोफेशनल लाइफ तक न लाएं  इससे ऑफिशियल कार्य बाधित होंगे. व्यापारियों को आज करीबी लोगों से राज की बात शेयर नहीं करनी चाहिए इसकी वजह से समाज में उनकी प्रतिष्ठा घट सकती है, वहीं दूसरी ओर दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से भी बचें. युवा वर्ग समाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. स्वास्थ्य की दृष्टि से गठिया रोगियों की तकलीफ़ बढ़ सकती है. पिता की किसी बात को नजरअंदाज न करें, अन्यथा उनके क्रोध का सामना करना पड़ सकता है.

 

धनु- आज के दिन स्थिति थोड़ी कन्फ्यूजिंग रहेगी मन तो कहेगा कि काम करो लेकिन अंदर से आत्मा अनुमति नहीं देगी. जो काम आत्मा कहेगी वह मन नहीं करेगा. ऑफिस में दूसरों से सरलता से काम कराने की टेक्निक सीखनी चाहिए. कार्य तो सभी कराते हैं लेकिन सरलता-पूर्वक जो दूसरों से कार्य करवा ले वहीं महत्वपूर्ण बात है. व्यापार में अधिक सावधान रहें, धन हानि की आशंका बनी हुई है. आर्थिक स्थिति को सुधारने में काफी मेहनत करनी होगी. छोटी-सी गलती कम मुनाफा दे सकती है. सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. महिलाएं रसोई घर में  खाना-बनाते समय अग्नि दुर्घटना के प्रति सचेत रहें.

 

मकर- आज के दिन पूरे कॉफिडेंश के साथ कार्य करें, मन में ऐसा भाव नहीं लाना है कि कार्य हो पाएगा या नहीं. दिमाग में भी पॉजिटिव थॉट आएंगे जिनका भलिभांती उपयोग करना चाहिए. ऑफिशियल कार्यों से संतुष्ट रहेंगे वहीं अपनी मेहनत से सफलता के नये द्वार खोलने में सफल रहेंगें. व्यापारियों को आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे साथ ही कानूनी मामलों में धन खर्च भी करना पड़ सकता है. हेल्थ की बात करें तो कब्ज के रोगी सचेत रहें साथ ही यदि आपको कॉन्स्टिपेशन की प्रॉब्लम अधिक रहती है तो खान-पान में फाइबर का सेवन अधिक करें. बहन के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें.

 

कुंभ- आज के दिन नकारात्मक ग्रहों के दबाव के चलते आपको जिम्मेदारियां बोझ प्रतीत होंगी, जिसकी वजह से क्रोध भी आ सकता है. ऑफिस में काम आपके पास काफी रहेगा इसलिए कोशिश करिए कि कार्य पेंडिंग न रहें, इसलिए कार्यों को पूर्ण करने पर अधिक फोकस करें. व्यापारियों को छोटे निवेश करना आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा रहेगा साथ ही साझेदारी में चल रहा काम फायदेमंद साबित होने वाला है. स्वास्थ्य की बात करें तो बदलते मौसम के कारण सर्दी जुखाम से परेशान हो सकते हैं. पारिवारिक विवाद की स्थिति में अपने से बड़ों को जवाब न दें, क्योंकि विवाद बढ़ सकता है.

 

मीन- आज के दिन उन्हीं कार्य को वरीयता देनी चाहिए जिसे करने में रूचि हो. आपकी बुद्धि काफी एक्टिव रहेगी और मन में अति उत्साह भी रहेगा. ऑफिशियल  कार्यों को जल्दबाजी में करने से नुकसान हो सकता है. वहीं किसी अच्छी और प्रतिष्ठित संस्थान से नौकरी का अवसर प्राप्त होने की संभावना है. डेरी का कारोबार करने वालों को लाभ मिलेगा, लेकिन एक बात का ध्यान रखें ,कि अधिक माल स्टोर करने से बचना होगा. पैर के दर्द से परेशान हो सकते हैं अधिक पैर दर्द के कारण पैरों में सूजन भी हो सकती है. परिवार के लोग किसी बात में असहमति व्यक्त करेंगे.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *