Google Analytics Meta Pixel पितृ पक्ष में क्यों कौओं को खिलाया जाता है खाना, क्या है कौओं से जुड़ी और भी कई अन्य मान्यताएं, जानिए - Ekhabri.com

पितृ पक्ष में क्यों कौओं को खिलाया जाता है खाना, क्या है कौओं से जुड़ी और भी कई अन्य मान्यताएं, जानिए


हिंदू संस्कृति में पितृ पक्ष या श्राद्ध के दौरान कौवा को खाना खिलाना बहुत ही शुभ माना जाता है और इसका बहुत अधिक महत्‍व होता है।


यह माना जाता है कि पक्षियों और जानवरों को खिलाने से आपकी कुंडली में ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचने में मदद मिलती है। हिंदू धर्म के अनुसार पक्षी और जानवर कई देवी-देवताओं के वाहन के रूप में काम करते हैं इसलिए उनका एक प्रसिद्ध स्थान होता है।तो आइए जानते हैं कौंवा से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं।



श्राद्ध एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। यह दिवंगत पूर्वजों की आत्माओं के सम्मान के लिए किया जाता है। ऐसी मान्यता है की हमारे पूर्वज कौओं के रूप में पृथ्वी पर आते हैं। उन्हें खाना खिलाना हमारे मृत पूर्वजों का भोजन माना जाता है। कौआ एकमात्र ऐसा पक्षी है जो पितृ लोक के दूत के रूप में कार्य करता है। यह वायु के तत्व हैं और श्राद्ध का खाना इन्‍हें खिलाना पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनकी आत्मा को प्रसन्न करने में मदद करता है।



पितृपक्ष में कौवे को भोजन कराने का बहुत बड़ा महत्व माना गया है। ऐसा माना जाता है कि अगर श्राद्ध पक्षमें आपके द्वारा दिया गया भोजन कौआ ग्रहण कर ले तो आपके पितृ आपसे प्रसन्न होते हैं। इसके विपरीत अगर कौआ भोजन नहीं करने आता है तो यह माना जाता है कि आपके पूर्वज आप से विमुख हैंं यानी कि रुष्ट हैं। पितृपक्ष में हमारे पितर कौए के रूप में भोजन ग्रहण करने आते हैं इसलिए हम सभी को अपने पितरों को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध पक्ष में कौए को भोजन अवश्य करवाना चाहिए। इसके अलावा कौए को यमराज का संदेशवाहक भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि कौए को भोजन कराने से हमारा संदेश हमारे पितरों तक पहुंचता है।

कौओं से जुड़ी किदवंती


कौए इस समय में हमारे पित्तरों का रूप धारण करके पृथ्वी पर उपस्थित रहते हैं, इसके पीछे एक पौराणिक कथा जुड़ी है। कहा जाता है कि इन्द्र के पुत्र जयन्त ने ही सबसे पहले कौए का रूप धारण किया था। यह कथा त्रेतायुग की है, जब भगवान श्रीराम ने अवतार लिया और जयंत ने कौए का रूप धारण कर माता सीता के पैर में चोंच मारी थी, तब भगवान श्रीराम ने तिनके का बाण चलाकर जयंत की आंख फोड़ दी थी। जब उसने अपने किए की माफी मांगी, तब राम ने उसे यह वरदान दिया कि तुम्हें अर्पित किया भोजन पितरों को मिलेगा। तभी से श्राद्ध में कौओं को भोजन कराने की परंपरा चली आ रही है, यही कारण है कि श्राद्ध पक्ष में कौओं को ही पहले भोजन कराया जाता है।

कौओं से जुड़ी अन्य कई बातें भी हैं, ऐसा माना जाता है की शन‍ि दोष से बचने के लिए माना जाता है कि कभी भी कौए को किसी चीज से मारना नहीं चाहिए। अगर ये छत पर रखा पानी पी रहा हो तो भी इसे एकदम नहीं उड़ाना चाहिए।

रोटी का टुकड़ा लिए कौआ
मुंह में रोटी का टुकड़ा या खाने की कोई भी चीज लिया हुआ कौआ अगर आपकी छत पर या घर के अहाते में बैठे तो समझें कि जल्दी ही बड़ी मनोकामना पूर्ण होने वाली है।

कौआ अगर शांत स्वर में बोले तो माना जाता है कि पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आती है। वहीं अगर यह सिर ऊपर करके कर्कश स्वर में लगातार आवाज निकाले तो यह आने वाली मुसीबत का संकेत है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...