हरियाणा की मशहूर ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा सहित छह लोगों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यूट्यूबर ज्योति ‘ट्रैवल विद जो’ यूट्यूब चैनल चलाती हैं, पर संवेदनशील जानकारी साझा करने और पाकिस्तान के पक्ष में सोशल मीडिया पर प्रचार करने का आरोप है। यह गिरफ्तारी हरियाणा और पंजाब में सक्रिय एक जासूसी नेटवर्क के खुलासे के बाद हुई। जांच एजेंसियों का कहना है कि ज्योति ने पाकिस्तान की सकारात्मक छवि पेश करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल का इस्तेमाल किया और भारत विरोधी प्रचार को बढ़ावा दिया।
ज्योति ने 2023 में कमीशन के जरिए वीजा लेकर पाकिस्तान की यात्रा की थी। वहां उनकी मुलाकात पाकिस्तान हाई कमीशन के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई, जिसके साथ उनके गहरे संबंध बने। दानिश ने ज्योति को ISI के अन्य एजेंट्स, अली अहसान और शाकिर उर्फ राणा शहबाज (ज्योति के फोन में ‘जट्ट रंधावा’ के नाम से सेव) से मिलवाया। ज्योति ने वॉट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स के जरिए इनसे संपर्क बनाए रखा और संवेदनशील जानकारी साझा की।
ज्योति के अलावा, पंजाब के मलेरकोटला से 32 वर्षीय गजाला, यामीन मोहम्मद, हरियाणा के कैथल से देविंदर सिंह ढिल्लो, और नूंह से अरमान को भी गिरफ्तार किया गया है। गजाला दानिश के साथ वित्तीय लेन-देन और वीजा प्रक्रिया में शामिल थी। देविंदर ने पटियाला छावनी के वीडियो भेजे, जबकि अरमान ने भारतीय सिम कार्ड्स और डिफेंस एक्सपो 2025 की जानकारी साझा की। यह नेटवर्क कमजोर पृष्ठभूमि वाले लोगों को निशाना बनाता था, उन्हें पैसे और रिश्तों का लालच देकर फंसाया गया।
13 मई 2025 को दानिश को भारत सरकार ने ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ घोषित कर देश छोड़ने का आदेश दिया। ज्योति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 और ऑफिसियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत केस दर्ज किया गया है। उसका लिखित कबूलनामा भी दर्ज हुआ है। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा, हिसार को सौंपी गई है। सरकार अब सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और सख्त करने की योजना बना रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...