Google Analytics Meta Pixel आस्ट्रेलिया ने भारत से छीना नंबर-1 का ताज - Ekhabri.com

आस्ट्रेलिया ने भारत से छीना नंबर-1 का ताज

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया ने नंबर वन का ताज खो दिया है। शुक्रवार को जारी की गई आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत को पीछे छोड़ते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पोजीशन हासिल की है, विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया खिसककर तीसरे पायदान पर आ गई है। आईसीसी रैंकिंग नियम के मुताबिक 2016-17 के रिकॉर्ड को सालाना अपडेट में हटाने के बाद रैंकिंग में यह बदलाव देखने को मिला है। अक्टूबर 2016 के बाद यह पहला मौका है, जब टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान से नीचे खिसकी है।

अच्छी खबर यह है कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट टेबल में हालांकि टीम इंडिया नंबर-1 टीम बनी हुई है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 9 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें सभी टीमें छह टेस्ट सीरीज खेलेंगी और इसके बाद प्वॉइंट टेबल के आधार पर टॉप-2 टीमों के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर फाइनल टेस्ट मैच खेला जाएगा।

2016-17 में टीम इंडिया ने 12 टेस्ट मैच जीते थे, जबकि महज एक में हार का सामना करना पड़ा था। आईसीसी ने एक बयान में बताया कि 2016-17 के रिकॉर्ड्स हटाने की वजह से रैंकिंग में ये बदलाव देखने को मिले हैं। उस दौरान विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सभी पांच टेस्ट सीरीज जीती थीं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज भी शामिल थी। उस दौरान ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था।

रैंकिंग के लेटेस्ट अपडेट में मई 2019 से खेले गए टेस्ट मैचों को 100 परसेंट और उससे पहले के दो साल के टेस्ट मैचों को 50 परसेंट काउंट किया गया है। इसके बाद से ऑस्ट्रेलिया टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भी टॉप पर पहुंच गया है। यह पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलिया टी20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचा है, जबकि इंग्लैंड क्रिकेट टीम वनडे इंटरनेशनल में टॉप पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के खाते में अब 116 प्वॉइंट्स हैं, न्यूजीलैंड 115 प्वॉइंट्स के साथ दूसरे और टीम इंडिया 114 प्वॉइंट्स के साथ टेस्ट रैंकिंग में तीसरे पायदान पर है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में धर्म स्वतंत्रता विधेयक सहित कई बड़े फैसले

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...

पारागांव में समाज अधिवेशन, मुख्यमंत्री ने भवन और सड़क के लिए राशि स्वीकृत

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026।रायपुर जिले के पारागांव में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज के विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *