Google Analytics Meta Pixel भोपाल गैस कांड: फिर याद आई मनहूस रात, मौत ने खटखटाया था हर दरवाजा - Ekhabri.com

भोपाल गैस कांड: फिर याद आई मनहूस रात, मौत ने खटखटाया था हर दरवाजा

भोपाल। दो-तीन दिसंबर 1984.. यह वह दिन है जिसके दर्द भोपाल आज भी नहीं भूल पाया है। जब सब सो रहे थे तभी भोपाल का एक बड़े इलाके में मौत ने हर घर का दरवाजा खटखटाया था लाशों के ढेर बिछ गए। लाशें ढोने के लिए गाड़ियां छोटी पड़ गईं तो अस्पताल में कफन कम पड़ गए। यह हुआ था यूनियन कार्बाइड फैक्टरी के प्लांट नंबर सी के टैंक नंबर 610 से रिसी मिथाइल आइसोसाइनेट गैस के कारण।
भोपाल गैस त्रासदी के 36 साल हो गए हैं। हर साल घटना की वर्षी पर लोगों की यादें ताजा हो जाती हैं। आज भी प्रभावित इलाकों में जहरीली गैस का असर है। गैस पीड़ित लोगों की दूसरी और तीसरी पीढ़ी किसी न किसी बीमारी की चपेट में है। ज्यादातर बच्चे आज भी मानसिक रूप से विकलांग पैदा लेते हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान भी बहुत सारे गैस पीड़ित काल की गाल में समा गए हैं। बहुत सारे लोग थॉयराइड से भी पीड़ित हैं।
आज भी रात को याद कर सिहर उठते हैं
पुराने लोग आज भी वह मंजर भूले नहीं हैं। जो इसकी पीड़ा झेल रहे हैं वे कई बार उस रात को याद कर सिहर उठते हैं। साल 1984 में 2 और 3 दिसंबर की दरमियानी रात भोपाल स्थित अमेरिकी कंपनी यूनियन कार्बाइड के प्लांट के टैंक नंबर 610 से जहरीली मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव होता है। गैस का रिसाव उस वक्त हुआ था, जब पूरा भोपाल शहर गहरी नींद की आगोश में था। गैस की गंध से बेखबर भोपाल के लोग सर्द रात में रजाई के अंदर दुबके थे। लेकिन इससे वह बिलकुल अंजान थे कि यह उनकी आखिरी रात होगी। शोर से जब लोगों की नींद खुली तब सभी लोग भोपाल की हवा में तैरती मौत से लड़ने की कोशिश कर रहे थे। तब तक भोपाल की हवा इतनी जहरीली हो गई थी कि 15 हजार से ज्यादा लोग जिंदगी की जंग हार गए थे।सदी के सबसे भयानक औद्योगिक त्रासदी में सरकारी आंकड़ों के अनुसार 25 हजार लोगों की मौत हुई थी। लेकिन लोग बताते हैं कि यह आंकडा वास्तविकता से बहुत कम है। भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ित आज भी जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं। वहीं, अपनों को खोने वाले मुआवजे के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि रात 10 बजे के बाद फैक्ट्री में गैस का रिसाव शुरू हुआ था। 11 बजे के बाद लोगों को एहसास शुरू हो गया था।यूनियन कार्बाइड कंपनी से मिथाइल आइसो साइनाइट गैस लीक हुई थी। भोपाल गैस त्रासदी में करीब 5 लाख लोग प्रभावित हुए थे। स्थानीय लोग आज भी बताते हैं कि 1 घंटे के अंदर ही हजारों लोगों की मौत हो गई थी। रात को सोए लोग अगले दिन की सुबह नहीं देख पाए। चारों तरफ सिर्फ चीख-पुकार मची हुई थी।
संघर्ष आज भी जारी
आज भी भोपाल गैस त्रासदी की चपेट में आए लोगों का दर्द कम नहीं हुआ है। पीड़ितों को आज तक सही मुआवजा नहीं मिला है, इन्हें उचित मुआवजा दिलाने के लिए कई संगठन संघर्ष कर रहे हैं। भोपाल गैस त्रासदी पीड़ितों के लिए बने अस्पताल में इनका इलाज भी सही से नहीं होता है। भोपाल गैस कांड के मृतकों को कंपनी ने 10 लाख रुपए मुआवजा का वादा किया था। कई लोगों को मिला है, तो कई आज भी कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

धमतरी बना देश का पहला जिला, किसानों को मिलेगी ड्रोन सुविधा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...

छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा बदलाव, अगले 5 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें रायपुर सहित पूरा वेदर अपडेट

By User 6 / June 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना...