पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने बयान दिया था कि हिंदुत्व समूहों द्वारा मुसलमानों की छवि खराब की जा रही है। मुसलमानों को खलनायक के तौर पर दिखाया जा रहा है। कुरैशी के इस बयान विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने करारा जवाब देते हुए पलटवार किया है। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि मुसलमानों को खलनायक बनाने वाले हिंदुत्व समूह नहीं, बल्कि जिहादी कट्टरपंथी हैं। अगर मुसलमानों को बहुविवाह और जनसंख्या नियंत्रण से परहेज नहीं है तो ये लोग ऐसे कानून का विरोध क्यों कर रहे हैं। मुस्लिम बहनों को हलाला से मुक्ति और समान नागरिक संहिता का विरोध कौन कर रहा है। कुरैशी हिंदुत्व को कोसने के बजाए उन्हें कोसें, जिन्होंने मुस्लिम बेटियों को खतना, हलाला और मुताह जैसी अमानवीय बेड़ियों में जकड़ रखा है।
विनोद बंसल ने कुरैशी से सवाल पूछा कि भारत में जिहादियों, पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुस्लिम घुसपैठियों को पनाह देने वाले और मस्जिदों से निकलकर हिंसा करने वाले कौन हैं। मस्जिदों व मदरसों में आतंकियों को पनाह देने वाले कौन हैं। उन्होंने कहा कि पत्थरबाज, आतंकवादी और देशद्रोह जैसे कार्य करने वाले अधिकतर यही लोग क्यों होते हैं। मुसलमानों को जिन दलों ने वोट बैंक समझने का काम किया, उनसे इन्हें पूछना चाहिए कि ऐसा क्यों किया।
बंसल ने कहा कि कुरैशी का यह कहना कि मुसलमानों की सत्ता में भागीदारी कम है, गलत है। आजाद भारत में देश के पहले शिक्षामंत्री मुस्लिम थे। देश के राष्ट्रपति, कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री, उपराष्ट्रपति सहित हर क्षेत्र में मुसलमान महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं और अब भी हैं। क्या वह चुनाव आयुक्त थे तो उनका धर्म दूसरा था। सेवानिवृति के बाद मुसलमान हो गए। एसवाई कुरैशी जुलाई 2010 से जून 2012 तक देश के मुख्य चुनाव आयुक्त थे।
उन्होंने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त से सवाल किया कि यह बताने का कष्ट करेंगे कि जम्मू-कश्मीर और उत्तर पूर्व के राज्यों में कोई हिंदू मुख्यमंत्री क्यों नहीं बना। जिस विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाता बहुसंख्यक हैं वहां से कोई हिंदू क्यों नहीं जीतता है। कहा, आप जैसे लोग संवैधानिक पदों पर रहते हुए चुप रहते हैं और पद से हटते ही कुरान, सरीयत और 1400 साल पुरानी बात याद आने लगती है और वर्तमान की बात भूल जाते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...