Google Analytics Meta Pixel नल लगाने खुदाई की तो मिले 275 साल पुराने सिक्के:मुगल शासक अहमद शाह के जमाने के कॉइन - Ekhabri.com

नल लगाने खुदाई की तो मिले 275 साल पुराने सिक्के:मुगल शासक अहमद शाह के जमाने के कॉइन

रायपुर-प्रदेश में मुगल काल के सिक्के मिले हैं। नल की खुदाई के दौरान मजदूरों का ध्यान इन सिक्कों पर गया। जमीन में कई सालाें से दबे ये सिक्के जब बाहर आए तो अपने साथ छत्तीसगढ़ के एतिहासिक दौर की चर्चाओं को लेकर आए। हाल ही में ये सिक्के को राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में मिले थे। अब इन्हें रायपुर के म्यूजियम में लाया गया है। पुरातत्व विभाग के एक्सपर्ट्स ने जांच की तो इन सिक्कों का एतिहासिक महत्व भी सामने आया है। पता चला है कि ये सिक्के करीब 275 साल पुराने हैं।संस्कृति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रताप चंद पारख ने बताया कि ये सिक्के मुगल शासक अहमद शाह के जमाने के हैं। सन 1748 से 1754 के बीच के जान पड़ते हैं। अहमद शाह का राज पाठ का प्रभाव कंधार की ओर अधिक था। डोंगरगांव महाराष्ट्र से लगा इलाका है। तब के जमाने में इस इलाके से राजस्व की वसूली होती थी। हो सकता है कि तब इन सिक्कों को दबाया छुपाया गया हो। डोंगरगांव में उस जमाने में लुटेरे भी रहा करते थे। इसकी भी संभावना है लुटेरों ने सुरक्षित रखने के लिए इन सिक्कों को गाड़ा होगा। जो अब खुदाई में मिले हैं। विभाग को उम्मीद है कि इलाके में और भी इस तरह कि सिक्के और पुरानी चीजें मिलेंगी। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव ब्लॉक के बड़गांव चारभाठा में नल जल योजना अंतर्गत खुदाई का कार्य चल रहा था इसी कार्य में लगे मजदूरों को अचानक एक मिट्टी का मटका मिला। मटके के अंदर प्राचीन सिक्के और आभूषण मिले।जिसमे 65 सिक्के और कुछ आभूषण मिले। आभूषण मिलने के बाद उस आभूषण को देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा जिसके बाद मजदूरों और ग्रामीणों ने इस आभूषण की सूचना थाने में दी। पुलिस ने इन सिक्कों को अपने कब्जे में लिया और जिला प्रशासन और पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी । इस क्षेत्र में चांदी और अन्य आभूषण के साथ 65 सिक्के मिलने के बाद पुरातत्व विभाग को और भी संभावनाएं नजर आ रही हैं और इन क्षेत्रों में पुरातत्व विभाग की नजर है क्षेत्र में और भी खोज किए जा सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...