Google Analytics Meta Pixel राष्ट्र के विकास में शिक्षको का महत्वपूर्ण योगदान : जालान - Ekhabri.com

राष्ट्र के विकास में शिक्षको का महत्वपूर्ण योगदान : जालान

बीटीआई स्तरीय तीन दिवसीय प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

गौरेला पेन्ड्रा मरवाही – जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पेन्ड्रा की मेजबानी में आज बीटीआई स्तरीय क्षेत्रीय प्रतियोगिता का समापन हुआ। तीन दिवसीय साहित्यिक, सांस्कृतिक क्रीड़ा एवं शैक्षिक प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर डाइट पेन्ड्रा की छात्राओं ने राजस्थानी गीत से सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में ओव्हरआल चैम्पियन में डाइट पेन्ड्रा को प्रथम, डाइट धरमजयगढ़ को द्वितीय और डाइट जांजगीर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री राकेश जालान अध्यक्ष नगर पंचायत पेन्ड्रा ने कहा कि राष्ट्र के विकास में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान है। कोई शिक्षक उस समय गौरवान्वित महसूस करते हैं, जब उनके विद्यार्थी प्रमुख पदों पर पहुंचते हैं। विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री एन.के. चन्द्रा ने कहा कि हम जिले को जो भी सुविधाओं की जरूरत होगी, वो मुहैया कराएंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षरमाकांति साहू, प्राचार्य शासकीय उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर ने कहा कि हार-जीत होता रहता है। आप सभी खिलाड़ी और प्रतिभागी अपनी दिए गए परफार्मेन्स से निराश नहीं हो। सफलता एक न एक दिन जरूर मिलेगी। भविष्य में जो भी अवसर और पद मिलेगा वो आपका एक पड़ाव है, जीवन एक लम्बा सफर है। मोबाइल और टीवी में प्रसारित नकारात्मक सामग्री में आप सभी समय बर्बाद करने से बचें। आप भविष्य में जिस मुकाम पर पहुंचने के लिए सपने देखें हैं उसे प्राप्त करेंगे, आगे बढ़ते रहेंगे। अपने जिले, राज्य, राष्ट्र का नाम रौशन करेंगे। क्रीड़ा प्रतियोगिता में बैडमिंटन एकल बालक वर्ग में डाइट बिलासपुर के सरोज कुमार को प्रथम, डाइट जशपुर के गोपाल को द्वितीय, बैडमिंटन एकल बालिका वर्ग में डाइट पेन्ड्रा की राधा यादव को प्रथम, डाइट जांजगीर के ज्योति कुर्रे को द्वितीय, बैडमिंटन युगल बालक वर्ग में डाइट धरमजयगढ़ के कोमल, किरण और डाइट कोरबा के प्रदीप सिंह और लीला सिंह को, बैडमिंटन युगल बालिका वर्ग में डाइट पेन्ड्रा की राधा यादव और शेफाली सिंह को प्रथम, डाइट धरमजयगढ़ की सकिना बंजारे और निकिता को द्वितीय, तवाफेंक बालक वर्ग में डाइट पेन्ड्रा के मणीकुमार को प्रथम, डाइट धरमजयगढ़ के कोमल को द्वितीय, डाइट जांजगीर के व्यास कुमार तृतीय, तवाफेंक बालिका वर्ग में डाइट जांजगीर की टिकेश्वरी को प्रथम, डाइट धरमजयगढ़ की खिलेश्वरी को द्वितीय, डाइट पेन्ड्रा की सुलोचना को तृतीय, गोला फेंक बालक वर्ग में डाइट कोरबा के प्रदीप को प्रथम, डाइट जांजगीर के व्यास कुमार को द्वितीय, डाइट अंबिकापुर के संतलाल को तृतीय, गोला फेंक बालिका वर्ग में डाइट धरमजयगढ़ की पूजा को प्रथम, डाइट पेन्ड्रा की शालिनी को द्वितीय, डाइट जशपुर की दीपमाला को तृतीय, 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में डाइट पेन्ड्रा के अभय यादव को प्रथम, डाइट कोरबा के प्रदीप सिंह को द्वितीय, डाइट जशपुर के अश्विन एक्का को तृतीय, 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में डाइट अंबिकापुर की खुशबू रानी को प्रथम, डाइट जशपुर की प्रियांशी तिर्की को द्वितीय, डाइट पेन्ड्रा की निर्मला को तृतीय, वॉलीबाल में डाइट पेन्ड्रा के अभय कुमार यादव एवं साथी को प्रथम, डाइट धरमजयगढ़ के टिकेश्वर साहू एवं साथी को द्वितीय, मार्च पास्ट में डाइट धरमजयगढ़ को प्रथम, डाइट कोरिया को द्वितीय, डाइट कोरबा और डाइट कोरिया को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

छत्तीसगढ़ स्कूलों में अब गूंजेगा राष्ट्रगान, नई व्यवस्था लागू 2026 से

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...