हास्य अभिनेता और आप नेता ख्याली के खिलाफ एक महिला ने जयपुर में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि पिछले दिनों ख्याली ने उसे और उसकी सहेली को फिल्म में काम दिलाने के बहाने होटल में बुलाया था। वहां दोनों के साथ पहले तो छेड़छाड़ की और फिर सहेली के कमरे से बाहर जाने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद ख्याली होटल से चले गए ।
जयपुर के मानसरोवर पुलिस थाने में हनुमानगढ़ निवासी 28 वर्षीय पीड़िता ने 11 मार्च को मामला दर्ज करवाया है। इसमें उसने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो गई थी। नौकरी के सिलसिले में वह जयपुर के शास्त्री नगर में रहने वाली सहेली के घर नौ मार्च को आई थी। सहेली के घर रुककर रोजगार की तलाश करने लगी। 11 मार्च को सहेली ने बताया कि 12 मार्च को ख्याली का शो है। शो में वह आम आदमी पार्टी का प्रचार करेंगे।
पीड़िता ने बताया कि ख्याली ने उन दोनों को मानसरोवर स्थित एक होटल में मिलने को बुलाया। होटल पहुंचने पर ख्याली ने कहा कि उन्हें राजस्थानी बोलने वाली लड़कियों की कामेडी शो के लिए आवश्यकता है। विक्की कौशल अभिनीत “रोला” नाम की फिल्म करण जौहर के निर्देशन में बन रही है, उसमें भी काम दिलवा देंगे। इस दौरान शराब के नशे में ख्याली ने उनसे छेड़छाड़ की। उनके मुंह में जबरन बीयर डाल दी। इसके बाद उसकी सहेली से कहा कि तुम पास वाले दूसरे कमरे में बैठों मैं दोनों से अलग-अलग बात करूंगा। इसके बाद ख्याली ने उसके साथ दुष्कर्म किया ।
लाफ्टर शो के विजेता रहे ख्याली
ख्याली ग्रेट इंडियन लाफ्टर शो में विजेता रहे हैं। उनका अपना यू-ट्यूब चैनल है। वह राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के बड़ोपल गांव के निवासी हैं। उन्होंने बांबे टू गोवा, सिह इस किंग और मेरी पड़ोसन सहित कई हिंदी फिल्मों में काम किया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...