Google Analytics Meta Pixel कराची में आटा लेने के लिए जुटी भीड़ में भगदड़, 11 मरे - Ekhabri.com

कराची में आटा लेने के लिए जुटी भीड़ में भगदड़, 11 मरे

पाकिस्तान के कराची शहर में खाद्यान्न् वितरण केंद्र के बाहर मची भगदड़ में 11 लोग मारे गए और कई के घायल हुए हैं। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा तब हुआ जब महंगाई और तंगहाली से जूझ रहे लोगों की भीड़ मुफ्त आटा और खाद्यान्न् लेने के लिए केंद्र के बाहर एकत्रित हुई थी। हाल के दिनों में पाकिस्तान में खाद्यान् वितरण केंद्रों के बाहर मची इस तरह की भगदड़ में 22 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं।

 

 

पता चला है कि कराची के एक हिस्से में बने रमजान वितरण केंद्र से आटा लेने के लिए हजारों लोग आ गए थे। इसी दौरान बिजली का तार गिरने से कई लोग उसकी चपेट में आ गए। बिजली के करंट से बचने के प्रयास में भगदड़ मच गई। इससे कई लोग बिजली करंट और कुछ लोग भगदड़ में कुचले जाने से जान गंवा बैठे। स्थिति नियंत्रित होने पर मौके पर घायल अवस्था में पड़े कई लोग मदद के लिए चीख-पुकार कर रहे थे। घायलों को कराची के सिविल हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

कराची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमीरुल्ला के अनुसार बिजली के करंट से दो लोगों की मौत हुई है जबकि बाकी नौ लोग भगदड़ में कुचले जाने से मरे हैं। पाकिस्तान में ऐसे कई वितरण्ा केंद्र सरकार और निजी संस्थाओं की ओर से चलाए जा रहे हैं। कुछ में सस्ती दर पर तो कुछ केंद्रों से मुफ्त आटा और खाद्यान्न् वितरित हो रहा है। रिकार्ड महंगाई से जूझ रही जनता इस सामग्री को प्राप्त करने के लिए हजारों की संख्या में टूट रही है। इसी के चलते हाल के महीनों में कई हादसे हुए हैं।

 

 

 

चीन ने दो अरब डालर का कर्ज चुकाने का समय बढ़ाया
विदेशी मुद्रा के संकट से जूझ रहे पाकिस्तान का दावा है कि चीन ने दो अरब डालर का कर्ज चुकाने के लिए समय सीमा बढ़ा दी है। इस बाबत वित्त मंत्री इशाक डार ने संसद में घोषणा करते हुए खुशी जताई है। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि चीन का कर्ज चुकाने के लिए अगली तारीख क्या होगी। उल्लेखनीय है कि चीन का कर्ज चुकाने की तारीख 23 मार्च थी। पाकिस्तानी वित्त मंत्री के दावे पर चीन सरकार या वहां की केंद्रीय बैंक ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *