Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ में क्वारेंटाइन सेंटर में अव्यवस्था बताना अपराध, वीडियो बनाने वाले युवक पर केस - Ekhabri.com

छत्तीसगढ में क्वारेंटाइन सेंटर में अव्यवस्था बताना अपराध, वीडियो बनाने वाले युवक पर केस

जिला मुख्यालय बलरामपुर के एक क्वारेंटाइन सेंटर में अव्यवस्था का वीडियो कथित रूप से वायरल करने पर जनपद सीईओ और तहसीलदार द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत से मचे बवाल के बीच शिकायतकर्ता युवक के खिलाफ पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। बलरामपुर जनपद के सीईओ ने क्वारेंटाइन किए गए युवक के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है।

बलरामपुर के क्वारेंटाइन सेंटर में रुके युवक ने तीन दिन पहले आरोप लगाया था कि सेंटर में सुविधाओं की बहुत कमी है। यहां रुके सभी प्रवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार आग्रह करने के बावजूद समस्याओं का निराकरण नहीं करने से उन्होंने अव्यवस्थाओं का वीडियो वायरल कर दिया

इससे नाराज होकर बलरामपुर जनपद के सीईओ व तहसीलदार ने सेंटर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और मोबाइल भी छीन लिया। इस घटना की शिकायत बलरामपुर थाने में की गई थी। कुछ लोग युवक के समर्थन में आ गए थे।

यह घटना सत्ता और विपक्ष के बीच राजनीति का मुद्दा बनने की ओर आगे बढ़ रहा था।इसी बीच बलरामपुर जनपद पंचायत के सीईओ ने युवक पर नियमों की अनदेखी और पनीर की सब्जी तथा घर का बना भोजन मांगने का दबाव बना क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन करने की शिकायत थाने में दर्ज करा दी, जिस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ ही अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

जनपद सीईओ विनय गुप्ता ने बलरामपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 7 निवासी दिलीप गुप्ता पिता चन्द्रीका साहू द्वारा क्वारनटाईन सेंटर में मांग एवं परेशान करने के संबंध में प्राप्त पत्र एवं जिला प्रशासन के सूचना के आधार पर तहसीलदार के साथ बालक छात्रावास बलरामपुर के क्वारंटान सेंटर में रात 10.30 बजे वे पहुंचे थे।

Read Also  छत्तीसगढ़ भाजपा में मिली इनको नई जिम्मेदारी, सूची जारी 

ड्यूटी में उपस्थित कर्मचारी राजेन्द्र एवं कपिल से सेंटर की गतिविधि के संबंध में पूछताछ किया गया। उन्होंने बताया कि अभी गार्ड भोजन करने गया है। हम लोग उपस्थित है। मौके पर मण्डल संयोजक एवं संबंधित अधीक्षक को बुलाया गया। वे सभी सेंटर के बाहर खड़े हो गए। सभी ने देखा कि कुछ लोग जगे हुए हैं, उन्हें आवाज दी गई, लोग बाहर आए।

शिकायत के आधार पर उनसे पूछा गया दिलीप गुप्ता कौन है। उनके द्वारा अन्दर से ईशारा करके बताया गया की इस कमरे में हैं। इन्हीं लोगों के द्वारा दिलीप गुप्ता को बाहर आने के लिए बोला गया। दिलीप बाहर आया तब जनपद सीईओ ने पूछा क्या आप ही दिलीप गुप्ता हैं उसके द्वारा हां कहने पर बाहर बुलाकर समस्याओं के बारे में चर्चा की गई तो उसने कहा की मैने व्हाट्सअप विडियो बनाकर भेज दिया है। आरोप है कि युवक द्वारा बोला गया कि वह बलरामपुर का रहने वाला है।

कथित रूप से अधिकारियों से भी अपमानजनक तरीके से उसने बात की। थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक अधिकारियों ने अव्यवस्था के बारे में दिलीप गुप्ता से ज्यादा बात न कर निर्देशित किया कि क्वारनटाइन सेन्टर के नियमों का पालन करें। क्वारेंटाइन सेन्टर के अधिकारी एवं कर्मचारी से चर्चा पर पता चला कि दिलीप गुप्ता को 15 मई को सेंटर में लाया गया था। आने के बाद से ही क्वारेंटाइन नियमों का पालन नहीं कर रहा है। अपने कक्ष के लोगों के पास तथा दूसरे हाल में रूके लोगों से लगातार मिलता रहा।

फिजिकल डिस्टेसिंग का पालन और मास्क नहीं पहनने की शिकायत मिली। पनीर की सब्जी बनाने एवं घर से टिफिन बुलवाने की जिद करते हुये कर्मचारियों को परेशान करता रहा। आरोप है कि उसकी जिद पूरी नहीं होने पर उसने सारी सुविधाएं, साफ सफाई उचित व्यवस्था के बावजूद वहां व्यक्तियों को बहला कर प्रशासन की छवि धूमिल करने के मकसद से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। युवक के इस कृत्य को कोरोना संकट में दहशत फैलाने वाला कृत्य मान कर दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *