रायपुर, 12 मई 2026।भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (पीएलएफएस) 2025 के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ की तस्वीर सकारात्मक रूप में सामने आई है। सर्वे के अनुसार प्रदेश की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से कम होकर 2.3 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो राज्य की रोजगारोन्मुखी नीतियों और मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था का संकेत देती है।
प्रदेश में रोजगार सृजन को केवल नौकरी तक सीमित न रखते हुए स्वरोजगार, कृषि आधारित गतिविधियों और लघु उद्यमों को बढ़ावा दिया गया है। खेती, वनोपज और ग्रामीण उद्योगों से जुड़े कार्यों ने बड़ी संख्या में लोगों को आजीविका से जोड़ा है, जिससे आर्थिक गतिविधियों में निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन, समर्थन मूल्य पर वनोपज खरीदी, कुटीर एवं लघु उद्योगों के विस्तार और कौशल विकास कार्यक्रमों ने युवाओं और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। इन प्रयासों के कारण न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े हैं, बल्कि पलायन में भी कमी आई है।
राज्य सरकार कौशल उन्नयन, उद्यमिता विकास और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दे रही है। नई औद्योगिक नीति के तहत प्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना हो रही है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार ग्रामीण और शहरी विकास के बीच संतुलन बनाते हुए अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक प्रगति पहुंचाने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य का उद्देश्य प्रत्येक युवा, किसान, महिला और श्रमिक को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन के माध्यम से छत्तीसगढ़ आने वाले समय में देश के अग्रणी विकासशील राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...